लाइव न्यूज़ :

स्पेन में कोरोना से 23 हजार से ज्यादा की मौत, पर 4 मई से ट्रेनिंग शुरू कर सकेंगे प्रोफेशनल खिलाड़ी

By भाषा | Updated: April 29, 2020 16:11 IST

Spain Football: स्पेन ने लॉकडाउन की तरफ कदम बढ़ाते हुए पेशेवर खिलाड़ियों को 4 मई से ट्रेनिंग शुरू करने की इजाजत दे दी है, इसमें ला लीगा के फुटबॉलर भी शामिल हैं

Open in App
ठळक मुद्देट्रेनिंग पर लौटने से पहले सभी खिलाड़ियों को कोविड-19 स्क्रीनिंग परीक्षण कराना होगाकोविड-19 के कारण स्पेन में करीब 24,000 लोगों की मौत हो चुकी है

मैड्रिड: स्पेन के पेशेवर खिलाड़ी चार मई से अपनी बेसिक ट्रेनिंग शुरू कर सकेंगे जिसमें ला लीगा के फुटबॉलर भी शामिल हैं। देश की सरकार ने यह घोषणा की। कोरोना वायरस महामारी के कारण स्पेन की शीर्ष फुटबाल लीग 12 मार्च से स्थगित है।

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा कि लॉकडाउन हटाने की ओर लिये गये फैसले में यह पहला कदम होगा। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन दो महीने में चार चरण में हटाया जायेगा। इस घोषणा से लीग के क्लब अपने टीम के सदस्यों के साथ व्यक्तिगत सत्र शुरू कर सकते हैं। 

लेकिन रिपोर्टों के अनुसार ट्रेनिंग पर लौटने से पहले सभी खिलाड़ियों को कोविड-19 स्क्रीनिंग परीक्षण कराना होगा। साथ ही मैदान पर एक बार में केवल छह खिलाड़ी ही उतर सकते हैं। कोविड-19 के कारण देश में करीब 24,000 लोगों की मौत हो चुकी है। 

कोरोना वायरस की वजह से दुनिया भर में फुटबॉल समेत सभी खेलों की गतिविधियां ठप हैं। इस घातक वाययस से दुनिया भर में 31 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं और 2.18 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :फुटबॉलकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका