लाइव न्यूज़ :

फीफा विश्व कप: मृत पाया गया मेसी का केरल का फैन, अर्जेंटीना की करारी हार से था निराश

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: June 24, 2018 14:53 IST

Lionel Messi: अर्जेंटीना को क्रोएशिया के हाथों मिली हार से निराश मेसी का केरल का एक फैन मृत पाया गया

Open in App

नई दिल्ली, 24 जून: फीफा विश्व कप में क्रोएशिया के हाथों शुक्रवार कोअर्जेंटीना की 3-0 से चौंकाने वाली हार के बाद मेसी का एक केरल का फैन लापता हो गया था। डीनू एलेक्स जोसेफ नामक मेसी के इस फैन को आखिरी बार अरमानूर स्थित उसके घर पर अर्जेंटीना और क्रोएशिया का मैच देखते हुए देखा गया था। 

रविवार को डीनू जोसेफ को कोट्टायम के इल्लिकाल ब्रिज के करीब मृत पाया गया। संयोग से रविवार को ही फुटबॉल स्टार मेसी अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। 30 वर्षीय डीनू जोसेफ मेसी के बहुत बड़े फैन थे, वह काफी अंतर्मुखी थे और उनके काफी कम दोस्त थे। 

अर्जेंटीना की क्रोएशिया के हाथों 3-0 से हार के बाद डीनू लापता हो गए थे और उनके कमरे से एक नोट बरामद किया गया था जिसमें लिखा था, 'मेरे लिए अब इस दुनिया में देखने के लिए कुछ भी नहीं बचा है, मैं जा रहा हूं...मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।' 

पढ़ें: फीफा विश्व कप: नाइजीरिया की जीत से बढ़ी अर्जेंटीना की उम्मीद, जानिए मेसी की टीम कैसे पहुंच सकती है नॉकआउट में

एएनआई के मुताबिक, 'अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी के फैन केरल के 30 वर्षीय डीनू जोसेफ क्रोएशिया के हाथों अर्जेंटीना की हार के बाद से 21 जून से लापता थे। अब उन्हें कोट्टायम के पास इल्लिकाल ब्रिज के पास मृत पाया गया है।'

पढ़ें: सर्बिया पर जीत के बाद स्विस खिलाड़ियों के 'जश्न' के अंदाज पर विवाद, कोच ने भी उठाए सवाल

रविवार को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे लियोनेल मेसी मंगलवार को नाइजीरिया के खिलाफ अर्जेंटीना को जीत दिलाकर अंतिम-16 में पहुंचने बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। इस फीफी वर्ल्ड कप में अब तक मेसी अपना प्रभाव छोड़ पाने में नाकाम रहे हैं। आइसलैंड के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ हुए मुकाबले में वह पेनल्टी चूक गए थे जबकि क्रोएशिया से मिली 3-0 की करारी हार में भी वह अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे।

टॅग्स :लियोनेल मेसीफीफा विश्व कप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका