लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup: जर्मनी हुआ उलटफेर का शिकार, दक्षिण कोरिया से 2-0 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर

By विनीत कुमार | Updated: June 27, 2018 22:33 IST

जर्मनी 1938 के बाद पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट में जगह बनाने में नाकाम रहा है।

Open in App

कजान (रूस): फीफा वर्ल्ड कप-2018 का सबसे बड़ा उलटफेर ग्रुप-एफ में बुधवार को हुआ जब दक्षिण कोरिया से हारकर जर्मनी की टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई। कोरिया ने पिछले बार के चैम्पियन जर्मनी को 2-0 से हराया। दूसरी ओर इसी ग्रुप में स्वीडन ने भी मैक्सिको को 3-0 की मात देकर जर्मनी की हर उम्मीद को खत्म कर दिया।

इस प्रकार ग्रुप-एफ से अंतिम-16 में पहुंचने वाली टीमों के नाम भी तय हो गए हैं। ग्रुप-एफ से मैक्सिको और स्वीडन की टीम नॉकआउट में पहुंची है। दक्षिण कोरिया को तीन अंक के साथ तीसरे स्थान पर और इतने ही अंकों के साथ जर्मनी को भी ग्रुप में चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।

जर्मनी को इस वर्ल्ड कप में दो मैचों में हार मिली जबकि एक मैच में वह जीत हासिल कर सका। जर्मनी 1938 के बाद पहली बार नॉकआउट में जगह बनाने में नाकाम रहा है। 

यह भी पढ़ें- World Cup 2018: ब्राजील की प्री-क्वॉर्टर फाइनल के लिए सर्बिया से भिड़ंत, नजरें फिर से नेमार पर

बहरहाल, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के बीच मैच का पहला हाफ 0-0 से बराबरी पर छूटा। दूसरे हाफ में भी जर्मनी के लिए कोरिया के डिफेंस को भेजना नामुमकिन रहा और निर्धारित 90 मिनट के समय तक कोई टीम गोल नहीं कर सकी। इस बीच दूसरी ओर मैक्सिको तब तक स्वीडन को 3-0 से हरा चुकी थी और ऐसे में जर्मनी को बड़ी जीत की दरकार थी।

हालांकि, इसके ठीक उल्टा हुआ। इंजरी टाइम में दक्षिण कोरिया ने जर्मनी पर छाए दबाव का फायदा उठाते हुए एक के बाद एक दो गोल दाग दिए। कोरिया के वाई जी किम ने एक्स्ट्रा टाइम (90+3 मिनट) में टीम का पहला गोल किया। इसके कुछ देर बाद (90+6' मिनट) ही एच.एम सोन ने दूसरा गोल दागकर दक्षिण कोरिया को 2-0 की बढ़त दिला दी।

फीफा वर्ल्ड कप से जुड़ी सारी खबरें यहां पढ़ें

टॅग्स :फीफा विश्व कपजर्मनीदक्षिण कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

कारोबारऔद्योगिक एआई की नई राह दिखा रहा जर्मनी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका