लाइव न्यूज़ :

World Cup: पेरू को हराकर फ्रांस राउंड ऑफ 16 में, 19 साल के बापे ने किया एकमात्र गोल

By भाषा | Updated: June 22, 2018 00:17 IST

काइलियान बाप्पे के पहले हाफ में किये गए गोल की मदद से फ्रांस ने फीफा विश्व कप में आज पेरू को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

Open in App

ऐकातेरिनबर्ग, 21 जून। काइलियान बाप्पे के पहले हाफ में किये गए गोल की मदद से फ्रांस ने फीफा विश्व कप में आज पेरू को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया और अंतिम 16 में जगह सुनिश्चित कर ली। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराने वाली फ्रांसीसी टीम के लिए 34वें मिनट में पेरिस सेंट जर्मेन के स्ट्राइकर बाप्पे ने एकमात्र गोल किया। 19 साल के बाप्पे फ्रांस के लिए विश्व कप में गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।

दूसरे हाफ में कई प्रयासों के बावजूद 1998 की चैम्पियन टीम को कोई सफलता नहीं मिली। इस हार के बावजूद पेरू की टीम सिर उठाकर टूर्नामेंट से विदा लेगी। उरूग्वे और मेजबान रूस के बाद फ्रांस अंतिम 16 में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई। फ्रांस अब ग्रुप सी में शीर्ष स्थान के लिये डेनमार्क से खेलेगा जबकि पेरू आखिरी लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया से खेलेगा तो यह मुकाबला उसके लिए सम्मान का होगा।

पहले हाफ में फ्रांस की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और कई अच्छे मूव बनाये । इसका फायदा 34वें मिनट में मिला जब मैनचेस्टर युनाइटेड के स्टार स्ट्राइकर पाल पोग्बा ने बाक्स के पास मिली गेंद ओलिवियर गिरोड को सौंपी जिसके शुरूआती शाट को पेरू के गोलकीपर ने बचा लिया लेकिन बाप्पे ने चुस्ती का प्रदर्शन करते हुए गेंद को गोल के भीतर डाल दिया । 

गोल करने के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत फ्रांस ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन बढत दुगुनी नहीं कर सके। दूसरे हाफ में पेरू की शुरुआत अच्छी रही और मिडफील्डर पेड्रो अकिनो गोल करने के करीब भी पहुंचे, लेकिन उनका शॉट बाहर से निकल गया।

टॅग्स :फीफा विश्व कपफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रकृति की त्रिमूर्ति: डेविड एटनबरो, सिल्विया अर्ल, जेन गुडऑल

भारतजाक ताती की प्लेटाइम, लॉरी बेकर का कॉफी हाउस और शहर का सपना

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका