लाइव न्यूज़ :

FIFA: पेरू पर बड़ी जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया को करनी होगी दुआ, तभी मिलेगी नॉकआउट में एंट्री

By भाषा | Updated: June 26, 2018 14:47 IST

ऑस्ट्रेलिया को अंतिम 16 में पहुंचने के लिए पेरू पर बड़ी जीत के साथ ही ग्रुप सी के अन्य मैच में अनुकूल परिणाम की दुआ करनी होगी।

Open in App

सोची, 25 जून। ऑस्ट्रेलिया को अगर विश्व कप के अंतिम 16 में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखना है तो उसे अपने अंतिम लीग मैच में पेरू पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करने के साथ ही ग्रुप सी के एक अन्य मैच में अनुकूल परिणाम की दुआ करनी होगी। पहले मैच में फ्रांस से 1-2 से पराजित होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे मैच में डेनमार्क को 1-1 से बराबरी पर रोककर नॉकआउट में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा था, लेकिन उसके लिए अब भी राह कांटों भरी है। 

ऑस्ट्रेलिया और पेरू विश्व कप में पहली बार एक दूसरे के आमने सामने होंगे। मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया का दो मैचों में केवल एक अंक है और अगर वह पेरू को अच्छे अंतर से हरा देता है तो वह अगले दौर में पहुंच सकता है, लेकिन इसके लिए यह भी जरूरी है कि फ्रांस ग्रुप के एक अन्य मैच में डेनमार्क को पराजित करे। डेनमार्क के एक जीत और एक ड्रॉ से चार अंक हैं और केवल ड्रॉ से वह अगले दौर में पहुंच जाएगा।  (फीफा वर्ल्ड कप की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी अब तक एकजुट होकर प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उसकी तरफ से अब तक दोनों गोल माइक जेडिनाक ने किए हैं तथा स्ट्राइकर टोमी ज्यूरिच ने भी माना कि पेरू के खिलाफ उनकी अग्रिम पंक्ति को आक्रामक खेल दिखाना होगा।

ज्यूरिच ने कहा कि हमारे लिये सबसे महत्पूर्ण अनुकूल परिणाम हासिल करना है। हमें दूसरे मैच के परिणाम के लिये भी दुआ करनी होगी। अगर हम गोल करते हैं और मैच जीत जाते हैं तो यह मायने नहीं रखेगा कि हमने कैसे गोल किए। उन्होंने कहा कि हमें अच्छे परिणाम की जरूरत है लेकिन इसके लिए हमें निश्चित तौर पर पिछले मैचों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

जहां तक पेरू का सवाल है तो वह अपने पहले दोनो मैच फ्रांस और डेनमार्क से 0-1 के समान अंतर से हार गया था और ऑस्ट्रेलिया के साथ मैच के बाद उसकी टीम स्वदेश लौट जाएगी। पेरू हालांकि सम्मान के साथ विदा लेना चाहेगा और इसके लिए उसकी निगाह विश्व कप 2018 में पहला गोल और पहली जीत दर्ज करने पर लगी है। (यह भी पढ़ें- FIFA: ईरान के खिलाफ एक भी गोल नहीं कर पाए रोनाल्डो, ये है गोल्डन बूट रेस की पूरी लिस्ट)

जैफरसन फारफान पूरी तरह से फिट नहीं है और पाओलो गुएरेरो अब तक अपने असली रंग में नहीं दिखे हैं ऐसे में पेरू की उम्मीदें आंद्रे कैरिलो पर टिकी हैं। वह अपनी तेजी से ऑस्ट्रेलियाई रक्षापंक्ति में दहशत पैदा कर सकते हैं। 

ऑस्ट्रेलिया इस मैच में टिम काहिल को मौका दे सकता है लेकिन उसकी निगाह 19 वर्षीय डेनियल अर्जानी पर टिकी रहेगी। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के सबसे उदीयमान खिलाड़ियों में गिना जाता है जो अपनी तेजी और कौशल से विरोधी टीम को चौंकाने में सक्षम हैं।

टॅग्स :फीफा विश्व कपऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

क्रिकेटAustralia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका