लाइव न्यूज़ :

FIFA Women’s World Cup 2019: गूगल ने खास डूडल से मनाया जश्न, 24 टीमें ले रही हैं हिस्सा, जानें कुल इनामी राशि

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: June 7, 2019 12:34 IST

FIFA Women’s World Cup 2019: फीफा महिला वर्ल्ड कप 2019 का आयोजन 7 जून से 7 जुलाई तक फ्रांस के नौ शहरों में किया जा रहा है, गूगल ने डूडल से मनाया इसकी शुरुआत का जश्न

Open in App

फीफा महिला विश्व कप 2019 (FIFA Women’s World Cup 2019) की शुरुआत शुक्रवार (7 जून) से फ्रांस में हो रही है। एक महीने तक चलने वाले महिलाओं के इस फुटबॉल के महाकुंभ में मेजबान फ्रांस समेत कुल 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

फीफा महिला वर्ल्ड कप की शुरुआत का जश्न गूगल ने एक खास डूडल (Google Doodle) से मनाया है। इस डूडल में विभिन्न देशों की जर्सी में महिला खिलाड़ी फुटबॉल खेलती नजर आ रही हैं। 

फीफा महिला वर्ल्ड कप 2019 में भाग ले रही हैं 24 टीमें

7 जून से 7 जुलाई तक आयोजित होने वाले इस महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप में कुल 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं और इस टूर्नामेंट के मैच एक महीने तक फ्रांस के नौ शहरों में आयोजित होंगे। 

इस वर्ल्ड कप का फाइनल 7 जुलाई को फ्रांस के शहर ल्योन में होगा। टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान फ्रांस और साउथ कोरिया के बीच शनिवार को खेला जाएगा। 

इस वर्ल्ड कप में चार नई टीमें  चिली, स्कॉटलैंड, दक्षिण अफ्रीका और जमैका अपना पदार्पण कर रहे हैं। जमैका इस वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलिफाई करने वाली पहली कैरेबियन टीम है।  वहीं इस टूर्नामेंट इतिहास की सबसे कामयाब टीम रहा अमेरिका अपने अभियान की शुरुआत बुधवार को करेगा। अमेरिका ने अब तक सर्वाधिक तीन बार फीफा महिला वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। 

फीफा महिला वर्ल्ड कप में 24 टीमों को कुल छह ग्रुपों में बांटा गया है। हर ग्रुप की टॉप दो टीमें और तीसरे स्थान पर रहने वाली चार टॉप टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचेंगी, जहां जीतने वाली टीम आगे बढ़ेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा।  

फीफा महिला वर्ल्ड कप 2019 का मैस्कट चिकन (मुर्गी के बच्चे) एट्टी है। 

फीफा महिला वर्ल्ड कप 2019 के लिए कुल इनामी राशि 30 मिलियन डॉलर (करीब 208 करोड़ रुपये हैं), जिनमें विजेता टीम को 4 मिलियन डॉलर (27 करोड़ रुपये) मिलेंगे। ये फीफा पुरुष वर्ल्ड कप 2018 की 400 मिलियन इनामी राशि (2774 करोड़ रुपये) से काफी कम है।  

फीफा महिला वर्ल्ड कप की शुरुआत 1991 में हुई थी और अब तक अमेरिका ने इसे सर्वाधिक तीन बार (1991, 1999, 2015) जीता है।

टॅग्स :फीफा महिला वर्ल्ड कपफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM Modi Football Video Viral: फुटबॉल ग्राउंड में दिखा पीएम मोदी का अलग रूप, वीडियो तेजी से वायरल

भारतगंगटोक में फुटबॉलर बने पीएम नरेंद्र मोदी, किया गोल, वीडियो और तस्वीरें

भारतPM Modi Sikkim Visit: मैदान में उतरे मोदी; गंगटोक में युवाओं के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए पीएम, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका