लाइव न्यूज़ :

एसी मिलान के राफेल लियो ने बनाया रिकॉर्ड, 6 सेकेंड में गोल कर रच दिया इतिहास, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 21, 2020 20:43 IST

एसी मिलान अंक तालिका में 31 अंक सबसे आगे है। दूसरे स्थान पर इंटर मिलान के 30 अंक है। रोनाल्डो की टीम तीसरे स्थान पर है।

Open in App
ठळक मुद्देएसी मिलान ने सास्सुओलो को 2-1 से पराजित किया।मिलान की तरफ से दूसरा गोल अलेक्सिस सीलमेकर्स ने किया।लियो ने सेरी ए में सबसे तेज गोल करने का पाओलो पोगी का रिकार्ड तोड़ा।

मिलानः इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए एसी मिलान के राफेल लियो ने इतिहास रच दिया। राफेल लियो ने मात्र 6 सेकेंड में गोल कर रिकॉर्ड कायम कर दिया। 

राफेल लियो ने मैच शुरू होने के बाद छठे सेकेंड में गोल करके इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए में सबसे तेज गोल करने का रिकार्ड बनाया, जिससे एसी मिलान ने सास्सुओलो को 2-1 से पराजित किया। मिलान की तरफ से दूसरा गोल अलेक्सिस सीलमेकर्स ने किया।

इस जीत से एसी मिलान ने सेरी ए तालिका में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। वह इंटर मिलान से एक अंक आगे है जिसने एक अन्य मैच में स्पेजिया को 2-1 से हराया। पुर्तगाल के लियो ने सेरी ए में सबसे तेज गोल करने का पाओलो पोगी का रिकार्ड तोड़ा जिन्होंने 2001 में पीसेन्जा की तरफ से फियोरेंटिना के खिलाफ आठवें सेकेंड में गोल किया था।

मिलान ने ट्वीट किया कि 21 वर्षीय लियो ने 6.2 सेकेंड में गोल दागा। अन्य मैचों में अटलांटा ने रोमा को 4-1 से और लैजियो ने नैपोली को 2-0 से हराया। मैच शुरू होते ही सेरी ए तालिका में शीर्ष पर चल रही एसी मिलान के लिए हकन कलांघोग्लु के किक पर लेओ ने गोलकर सासुआलो की टीम को अचंभित कर दिया।

मैनचेस्टर यूनाईटेड ने पुराने प्रतिद्वंद्वी लीड्स को करारी शिकस्त दी

मैनचेस्टर यूनाईटेड को इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में लीड्स से खेलने के लिये 16 साल तक इंतजार करना पड़ा और जब मुकाबला हुआ तो उसने अपने इस पुराने प्रतिद्वंद्वी को दूसरी श्रेणी की टीम साबित करने में कसर नहीं छोड़ी। यूनाईटेड ने रविवार को खेले गये मैच में 6-2 से जीत दर्ज की और खुद को ईपीएल की खिताबी दौड़ में शामिल कर दिया।

यूनाईटेड के अब 13 मैचों में 26 अंक हो गये हैं और वह लीवरपूल और लीस्टर सिटी के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। स्कॉट मैकटोमिने ने प्रीमियर लीग के शीर्ष स्कोरर की तरह प्रदर्शन किया तथा दूसरे और तीसरे मिनट में दनादन दो गोल दागकर लीड्स को दबाव में ला दिया। ब्रूनो फर्नाडिस और विक्टर लिंडेलोफ ने यूनाईटेड को मध्यांतर तक 4-1 से आगे कर दिया।

लीड्स की तरफ से लियाम कूपर ने 41वें मिनट में गोल किया। डेनियल जेम्स ने 66वें मिनट में यूनाईटेड की तरफ से पांचवां गोल दागा जबकि फर्नाडिस ने 70वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर 6-1 कर दिया। स्टुअर्ट डलास ने इसके तीन मिनट बाद लीड्स की तरफ से दूसरा गोल किया लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हुआ।

लीस्टर सिटी ने एक अन्य मैच में टोटेनहैम को 2-0 से हराया। उसकी तरफ से जेमी वार्डी ने पहले हाफ के इंजुरी टाइम में पहला गोल किया। टोबी एल्डरवीरेल्ड ने दूसरे हाफ में आत्मघाती गोल करके लीस्टर की बढ़त दोगुनी की। अन्य मैचों में एस्टन विल्ला ने वेस्ट ब्रोम को 3-0 से हराया जबकि ब्राइटन और शैफील्ड यूनाईटेड का मैच 1-1 से बराबर छूटा।

बेंजेमा के शानदार प्रदर्शन से रीयाल मैड्रिड की आसान जीत

करीम बेंजेमा के शानदार प्रदर्शन से रीयाल मैड्रिड ने ईबार को 3-1 से हराया जिससे वह स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा की अंकतालिका में शीर्ष पर काबिज एटलेटिको मैड्रिड की बराबरी पर पहुंच गया। जिनेदिन जिदान की टीम रीयाल मैड्रिड अब केवल गोल अंतर से एटलेटिको से पीछे है। इन दोनों के समान 29 अंक हैं लेकिन एटलेटिको ने दो मैच कम खेले हैं।

रीयाल मैड्रिड अब रीयाल सोसीडाड से तीन और बार्सिलोना से आठ अंक आगे है। बार्सिलोना पांचवें स्थान पर है। बेंजेमा ने रविवार को खेले गये मैच में छठे मिनट में रोड्रिगो के पास पर गोल किया। इसके बाद उन्होंने 12वें मिनट में लुका मोडरिच को गोल करने में मदद की। काइक गर्सिया ने 28वें मिनट में गोल करके ईबार को वापसी दिलाने की कोशिश की। रीयाल की तरफ से तीसरा गोल दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में लुकास वाजक्वेज ने किया।

टॅग्स :मैनचेस्टर युनाइटेडफ़्रांसक्रिस्टियानो रोनाल्डो
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रकृति की त्रिमूर्ति: डेविड एटनबरो, सिल्विया अर्ल, जेन गुडऑल

भारतजाक ताती की प्लेटाइम, लॉरी बेकर का कॉफी हाउस और शहर का सपना

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका