लाइव न्यूज़ :

इस गर्मी घर पर ही बनाएं बाजार जैसी टेस्टी वैनिला, चॉकलेट, न्यूटेला आइस क्रीम, जानें 3 डिलीशियस रेसिपी

By गुलनीत कौर | Updated: June 18, 2019 10:58 IST

अगर आप सही स्टेप्स फॉलो करें तो टेस्टी आइस क्रीम बना सकते हैं। यहां हम आपको टेस्टी आइस क्रीम बनाने की 3 रेसिपी बताने जा रहे हैं। इन्हें फॉलो करें और गर्मी में घर बैठे ही लें ठंडी आइस क्रीम का मजा।

Open in App

गर्मियों में आपका भी बार बार आइस क्रीम खाने का मन करता है? दिल में आता है कि हर थोड़ी देर में आपको ठंडी ठंडी आइस क्रीम मिल जाए? मगर बाहर पड़ रही गर्मी के कारण बार बार आइस क्रीम लेने के लिए बाहर जाना भी मुमकिन नहीं हो पाता तो इस गर्मियों में घर पर ही टेस्टी आइस क्रीम बनाएं। आइस क्रीम बनाना मुश्किल नहीं है। अगर आप सही स्टेप्स फॉलो करें तो टेस्टी आइस क्रीम बना सकते हैं। यहां हम आपको टेस्टी आइस क्रीम बनाने की 3 रेसिपी बताने जा रहे हैं। इन्हें फॉलो करें और गर्मी में घर बैठे ही लें ठंडी आइस क्रीम का मजा।

वैनिला आइस क्रीम रेसिपी (How to make vanilla ice cream at home):

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए - 2 कप हैवी क्रीम, 1 कप गाढ़ा दूध, दो तिहाई कप चीनी, चुटकी भर नमक, 6 अंडों का पीला भाग, वैनिला एसेंस

विधि - एक छोटे बाउल में क्रीम, दूध और चीनी, चुटकी भर नमक डालकर गैस पर रखें। 5 मिनट तक इसे पकाएं। साथ में हिलाते रहें। इसके बाद बाउल को गैस से उतार दें। अब एक अलग बाउल में अंडों को फेंटें। जब अंडे अच्छी तरह फेंट जाएं तो इसमें धीरे धीरे हॉट क्रीम मिलाना शुरू करें। साथ में फेंटते चले जाएं। फेंटने के बाद इस पूरे मिक्सचर को दोबारा गैस पर रख दें। कुछ देर पकाएं। इसमें वैनिला एसेंस मिलाएं। अब इसमें एक चम्मच डुबोएं, अगर डुबोने पर चम्मच के पछले हिस्से से मिक्सचर गाधी परत बनाता हुआ उतरे तो आपकी आइस क्रीम तैयार है। इसे स्कूप्स में भरकर फ्रीजर में रख दें। ठंडा होने पर सर्व करें

यह भी पढ़ें: 7 आसान स्टेप्स में बनाएं मैंगो शेक, पीने वाले आपकी तारीफ़ करने से नहीं रुकेंगे

न्यूटेला आइस क्रीम रेसिपी (How to make nutella ice cream at home):

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए - 2 कप योगर्ट (जिस भी फ्लेवर का आपको पसंद हो), दो तिहाई कप न्यूटेला (फ्रेश), वैनिला एक्सट्रेक्ट, 1/4 चम्मच नमक, 1/4 चम्मच कोको पाउडर, 1/3 चम्मच चीनी या कोई भी मीठा पाउडर, 1 कप लो फट मिल्क, चॉकलेट चिप्स (आप चाहें तो)

विधि - सभी चीजों को एकसाथ ब्लेंड कर लें। बस चोको चिप्स को छोड़कर, वह भी अगर आपको इक क्रीम के लिए इस्तेमाल करने हों तो रखें। सब कुछ ब्लेंड करने के बाद अब इसमें चोको चिप्स डालकर ब्लेंड करें। इस मिक्सचर में चम्मच डुबोकर देखें। अगर चम्मच के पिछले हिस्से पर मिक्सचर गाधी परत बनाता हुआ नीचे को उतरे तो आइस क्रीम तैयार है। इसे एयर टाइट कंटेनर में भरकर फ्रीजर में रख दें। ठंडी होने पर सर्व करें। 

चॉकलेट आइस क्रीम रेसिपी (How to make chocolate ice cream at home):

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए - 2 कप नारियल दूध, 1/2 कप साधारण दूध, 1/4 कप चीनी या मीठा सिरप, 1/8 चम्मच नमक, वैनिला एक्सट्रेक्ट

विधि - एक बाउल में कोकोनट मिल्क, चीनी, वैनिला एक्सट्रेक्ट और नमक डालकर मिक्स कर लें। एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इसमें कॉफ़ी या पीनट बटर डालना चाहें तो डालकर मिक्स कर लें। इस मिक्सचर को आइस क्यूब ट्रे में डालकर फ्रीजर में रख दें। क्यूब्स के जैम जाने पर इन्हें मिक्सर में ब्लेंड कर लें। ब्लेंड करने के बाद एयर टाइट कंटेनर में डालकर दुबारा फ्रीजर में रख दें। ठंडी होने पर यह आइस क्रीम सर्व करने के लिए तैयार है। 

टॅग्स :रेसिपी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRaksha Bandhan 2023: राखी के त्योहार पर बनाएं ये 5 पकवान, उंगलिया चाटते रह जाएंगे मेहमान

स्वास्थ्यDiwali healthy recipes: इस दिवाली बनाएं 5 कम कैलोरी वाली मीठे चीजें, डायबिटीज और मोटापे की नहीं रहेगी टेंशन

स्वास्थ्यJanmashtami 2021: जन्माष्टमी पर बनाएं ये 6 हेल्दी स्वीट डिश, जानिये पूरी रेसिपी

स्वास्थ्यताकत बढ़ाने का देसी उपाय : थकान, कमजोरी, खून की कमी दूर करके शरीर को ताकतवर बना सकता है ये देसी नुस्खा, जानें रेसिपी

स्वास्थ्यशुगर के मरीज ताकत के लिए क्या खाएं : नाश्ते में ये 2 चीजें खायें डायबिटीज के मरीज, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल, प्रोटीन की कमी होगी दूर, जानें रेसिपी

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड