7 आसान स्टेप्स में बनाएं मैंगो शेक, पीने वाले आपकी तारीफ़ करने से नहीं रुकेंगे

By गुलनीत कौर | Published: June 13, 2019 02:02 PM2019-06-13T14:02:48+5:302019-06-13T14:02:48+5:30

रोज का सिम्पल मैंगो शेक बनाने की बजाए अगर आप थोड़ा ट्विस्ट से मैंगो शेक बनाएंगी तो बेहद टेस्टी बनेगा. इसके लिए आपको अधिक मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है

Easy and simple recipe of Mango Shake in hindi | 7 आसान स्टेप्स में बनाएं मैंगो शेक, पीने वाले आपकी तारीफ़ करने से नहीं रुकेंगे

7 आसान स्टेप्स में बनाएं मैंगो शेक, पीने वाले आपकी तारीफ़ करने से नहीं रुकेंगे

गर्मियों में आम खाना या फिर आम का रस पीना, ये किसे नहीं पसंद होता। लेकिन इसके अलावा मैंगो शेक एक ऐसी आइटम है जो हर घर में बनती है। मीठा मीठा आम और उसमें दूध, चीनी मिलाकर बनने वाला यह मैंगो शेक बच्चों का ही नहीं बड़े और बूढ़ों का भी फेवरिट होता है।

वैसे तो मैंगो शेक ज्यादा एक्सपेरिमेंट करते हुए ना भी बनाया जाए तब भी स्वादिष्ट ही लगता है लेकिन अगर आप एक खास तरीके से इसे बनाएंगे तो इसे पीने वाले आपकी तारीफ़ करते नहीं थकेंगे। यहां हम मैंगो शेक को 7 ईजी स्टेप्स में बनाना बताएंगे। इन्हें फॉलो करें और बनाएं टेस्टी मैंगो शेक।

मैंगो शेक बनाने के लिए आपको चाहिए:

- एक फ्रेश आम
- 3 से 4 गिलास ठंडा दूध
- चीनी
- रूहअफज़ा
- ड्राई फ्रूट्स
- आइस क्रीम
- आइस क्यूब्स

1) सबसे पहले एक आम लें। उसे पानी के नीच धोएं और इसके बाद ऊपर लगा छिलका उतार लें

2) छिलका उतारने के बाद आम का गूदा निकालकर मिक्सर के जार में डालें

3) अब इसमें हल्का सा दूध और 4 चम्मच चीनी (4 गिलास शेक के हिसाब से) डालकर ब्लेंड कर लें

4) जार खोलने पर जब आपको गाढ़ा पेस्ट दिखे तो अब ऊपर से 3 गिलास भरकर दूध और थोड़ी आइस क्यूब डालें और दोबारा ब्लेंड कर लें

यह भी पढ़ें: गठिया, दिल के रोग, एनीमिया, अस्थमा जैसी कॉमन मगर गंभीर बीमारियों का इलाज है ये कांटेदार सब्जी, जानें पूरे 7 फायदे

5) अब आपका मैंगो शेक तैयार है, इसे चार गिलास में निकालें

6) सभी गिलास ऊपर तक ना भरकर थोड़ा स्पेस छोड़ें। सब में एक एक स्कूप आइस क्रीम के डालें और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स से गार्निशिंग कर लें

7) चाहें तो अंत में थोड़ा रूहअफज़ा भी डाल सकते हैं। ये टेस्ट को और भी बढ़ाता है। टेस्टी मैंगो शेक तैयार है

Web Title: Easy and simple recipe of Mango Shake in hindi

खाऊ गली से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Recipeरेसिपी