लाइव न्यूज़ :

चुनावी सरगर्मियों के बीच चखिये 'चौकीदार पराठे' के साथ भारत के नक्शे वाली थाली

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: April 20, 2019 18:33 IST

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित Ardor 2.1 restaurant आपको 'चौकीदार पराठे' के साथ भारत के नक्शे वाली लज़ीज़ चुनावी थाली ऑफर कर रहा है. इस थाली का नाम है 'United India Thali'. इसे Election Special या चुनावी थाली के नाम से भी जाना जाता है.

Open in App

देश की राजधानी दिल्ली सहित पूरे देश में लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी पूरे जोर शोर पर है. हर तरफ इस चुनाव के महापर्व की धूम मची हुई है. लेकिन इस चुनावी माहोल और सियासी पार्टियों के घमासान के बीच दिलवालों की दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित Ardor 2.1 restaurant आपको 'चौकीदार पराठे' के साथ भारत के नक्शे वाली लज़ीज़ चुनावी थाली ऑफर कर रहा है. इस थाली का नाम है 'United India Thali'. इसे Election Special या चुनावी थाली के नाम से भी जाना जाता है. 

जानिए स्पेशल में कौन-कौन से डिश हैं

भारत के नक्शे वाली इस थाली में आपको हर स्टेट की स्पेशल डिश परोसी जाएगी. यानी आप कश्मीर से लेकर तमिनाडु तक हर एक राज्य का खास व्यंजन चख सकेंगे. इस थाली का वज़न लगभग साढ़े पांच किलो से लेकर दस किलो तक है. इस थाली में आपको कश्मीर के दम आलू, गुजरात का ढोकला और  खांडवी, बिहार का लिट्टी चोखा, दिल्ली का बटर पनीर मसाला, हिमाचली छोले,  हैदराबादी बिरयानी, दाल पचरंगी, गोंगूरा पचड़ी, वेज शाफले के अलावा बहुत कुछ चखने को मिलेगा . 

पीएम मोदी से प्रेरित है 'चौकीदार पराठा'

28 स्टेट्स की स्पेशल डिशेस के अलावा इसमें आपको चौकीदार परांठा भी मिलेगा जो हमारे प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व से इंस्पायर्ड है. जिस तरह मोदी अपने विरोधियो पर तीखे वार करते है, कभी सख्त तो कभी नर्म हो जाते है, उसी  को ध्यान में रखते हुए यह पराठा बनाया गया है. 

मीठे में आपको राजस्थान का राजभोग और मध्य प्रदेश की सागो खीर का भी लुत्फ़ उठाने को मिलेगा. इसके अलावा पुदीना चटनी, उत्तरखंड की भांग की चटनी व रसम का भी ज़ाइका आप ले सकेंगे. 

टॅग्स :दिल्लीलोकसभा चुनावफूड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतPetrol, Diesel Prices Hiked: ईंधन के बढ़ते दामों का सीधा असर अब किचन के बजट पर? जानें फ्यूल रेट बढ़ने से क्या-क्या होगा महंगा

खाऊ गली अधिक खबरें

खाऊ गलीChaitra Navratri 2023: नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत रखने के साथ ऐसे रहे हेल्दी, पूरे दिन ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

खाऊ गलीबनारस में आ गई विश्व प्रसिद्ध 'मलइयो' की बहार, एक बार चख लेंगे तो भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद

खाऊ गलीनवरात्र: कई खूबियों वाले कनोला ऑयल के फायदे जानते हैं आप ?

खाऊ गलीसावन फलहारी रेसेपी: सावन के व्रत में खाएं, चटपटी मखाना भेल, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण-चटपट ऐसे केरं तैयार

खाऊ गलीFood Gully: चखिए प्रीत विहार के मशहूर आलू टिक्की चाट का जायका, देखिए ये खास एपिसोड