गर्मियों में आम खाना या फिर आम का रस पीना, ये किसे नहीं पसंद होता। लेकिन इसके अलावा मैंगो शेक एक ऐसी आइटम है जो हर घर में बनती है। मीठा मीठा आम और उसमें दूध, चीनी मिलाकर बनने वाला यह मैंगो शेक बच्चों का ही नहीं बड़े और बूढ़ों का भी फेवरिट होता है।
वैसे तो मैंगो शेक ज्यादा एक्सपेरिमेंट करते हुए ना भी बनाया जाए तब भी स्वादिष्ट ही लगता है लेकिन अगर आप एक खास तरीके से इसे बनाएंगे तो इसे पीने वाले आपकी तारीफ़ करते नहीं थकेंगे। यहां हम मैंगो शेक को 7 ईजी स्टेप्स में बनाना बताएंगे। इन्हें फॉलो करें और बनाएं टेस्टी मैंगो शेक।
मैंगो शेक बनाने के लिए आपको चाहिए:
- एक फ्रेश आम- 3 से 4 गिलास ठंडा दूध- चीनी- रूहअफज़ा- ड्राई फ्रूट्स- आइस क्रीम- आइस क्यूब्स
1) सबसे पहले एक आम लें। उसे पानी के नीच धोएं और इसके बाद ऊपर लगा छिलका उतार लें
2) छिलका उतारने के बाद आम का गूदा निकालकर मिक्सर के जार में डालें
3) अब इसमें हल्का सा दूध और 4 चम्मच चीनी (4 गिलास शेक के हिसाब से) डालकर ब्लेंड कर लें
4) जार खोलने पर जब आपको गाढ़ा पेस्ट दिखे तो अब ऊपर से 3 गिलास भरकर दूध और थोड़ी आइस क्यूब डालें और दोबारा ब्लेंड कर लें
5) अब आपका मैंगो शेक तैयार है, इसे चार गिलास में निकालें
6) सभी गिलास ऊपर तक ना भरकर थोड़ा स्पेस छोड़ें। सब में एक एक स्कूप आइस क्रीम के डालें और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स से गार्निशिंग कर लें
7) चाहें तो अंत में थोड़ा रूहअफज़ा भी डाल सकते हैं। ये टेस्ट को और भी बढ़ाता है। टेस्टी मैंगो शेक तैयार है