लाइव न्यूज़ :

18 महीने में तैयार हुई थी सोनम कपूर की मेहंदी सेरेमनी ड्रेस, जानिए क्या है खास

By गुलनीत कौर | Updated: May 8, 2018 09:57 IST

इस ड्रेस को डिज़ाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने डिज़ाइन किया है।

Open in App

बात सोनम कपूर के ड्रेस सेंस की हो तो शायद ही उनकी ओर से कभी कोई कमी देखने को मिली है। सोनम कपूर की शादी का हर एक फंक्शन सुर्खियों में बना हुआ है, ऐसे में वे क्या ड्रेस पहन रही हैं, कैसा मेकअप कर रही हैं, और किस फंक्शन की क्या खास थीम है, यह सब जानकारी एक-एक करके सामने आ रही है। इसी बीच खबर मिली है कि सोनम कपूर ने अपने मेहंदी के फंक्शन में जो ड्रेस पहनी थी उसको बनाने में 18 महीने का समय लगा। 

जी हां, सुनने में हैरानी तो होती है लेकिन हम यह कैसे भूल सकते हैं कि यह ड्रेस बॉलीवुड की फैशन डीवा सोनम कपूर की है। तो जाहिर है कि इसमें कुछ तो खास होगा जो इसे केवल तैयार करने में ही डिज़ाइनर को 18 महीने का समय लग गया। आइए जानते हैं ड्रेस के डिज़ाइनर और ड्रेस की खासियत के बारे में।

इन दो डिज़ाइनर ने बनायी सोनम कपूर की ड्रेस

सोनम कपूर की शादी की मेहंदी सेरेमनी में पहनी गई ड्रेस डिज़ाइनर अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा डिज़ाइन की गई है। वोग इंडिया के मुताबिक इस ड्रेस को तैयार करने में दोनों को 18 महीने का समय लगा है।

यह भी पढ़ें: संगीत में सोनम कपूर ने बनाया सेल्फी वीडियो, इंस्टा पर आते ही हुआ वायरल

ड्रेस की खासियत

सोनम कपूर द्वारा पहनी गई इस ड्रेस में चिकनकारी और शीशे का काम हुआ है। चोली और लहंगा, दोनों पर अलग-अलग तरह का काम किया गया है। ड्रेस को हल्के सुनहरी रंग से ट्रेडिशनल लुक दी गई है। ड्रेस की चोली पर गोल्ड कलर का काम अधिक किया गया है। और इस चोली पर बारीकी से किए गए काम के कारण ही पूरी ड्रेस खिलकर सामने आती है। 

ड्रेस की स्कर्ट यानी लहंगे पर स्वारोव्स्की क्रिस्टल और पर्ल मोटी का काम किया गया है। यह काम इतना सफाई से किया गया है कि एक-एक मोटी डिज़ाइन की तरह ड्रेस पर उभरकर आता है। ड्रेस के साथ सोनम ने अपनी मां की पसंद की जूलरी पहनी है जो इस ड्रेस को इमोशनल टच देते हैं।

डिज़ाइनर ने खुद दी डिटेल

वोग इंडिया से बात करते हुए डिज़ाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने बताया कि सोनम कपूर की यह ड्रेस उनके दिल के बहुत करीब है। वे दोनों हमेशा से ही सोनम के काफी क्लोज रहे हैं और खासतौर से सोनम की मेहंदी सेरेमनी की इस ड्रेस को तैयार करने में दोनों को ही काफी मजा आया। 

सोनम कपूर के मेहंदी के फंक्शन में उनके करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के अलावा बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की। जैकलिन फर्नांडीस, रेखा, रानी मुखर्जी, स्वर भास्कर, आदि हस्तियों के साथ सोनम कपूर ने कई पिक्चर्स क्लिक करवाई हैं। 

टॅग्स :सोनम कपूरआनन्द आहूजाफैशनबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!