संगीत में सोनम कपूर ने बनाया सेल्फी वीडियो, इंस्टा पर आते ही हुआ वायरल
By स्वाति सिंह | Published: May 7, 2018 08:39 PM2018-05-07T20:39:00+5:302018-05-07T20:39:00+5:30
संगीत फंक्शन के दौरान सोनम का एक सिंगिंग वीडियो वायरल हुआ है।
मुंबई, 7 मई: बॉलीवुड की मोस्टअवेटेड अभिनेत्री सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की रस्में रविवार से ही शुरू हो चुकी हैं। सोमवार को सोनम का संगीत फंक्शन रखा गया। इस दौरान सोनम का एक सिंगिंग वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में सोनम जैकलीन फर्नांडिस के साथ 'चीटियां कलियां' गाना गाती हुई दिखी हैं। इसे देख कर ऐसा लग रहा है सोनम ने अपने संगीत फंक्शन को जमकर इंज्वाय कर रही हैं।
ये भी पढ़ें: सोनम दी शादी: मेहंदी की रस्म बीच में छोड़ पोटली लेकर बाथरूम क्यों गए सोनम के पति आनंद आहूजा
सोनम के संगीत फंक्शन में तमाम बॉलीवुड स्टार पहुंचें हुए हैं।इससे पहले रविवार को सोनम के हाथों में आनंद के नाम की मेंहदी भी रच गई है। इस फंक्शन में सोनम बेहद खूबसरत नजर आईं। रविवार आयोजित हुए अपने मेंहदी फंक्शन के लिए सोनम कपूर ने पिंक कलर का लंहगा पहना था। वह इस लंहगे में काफी प्यारी लग रही हैं। इस फंक्शन में सोनम अपने दोस्तों के साथ काफी एंजॉय करती नजर आ रही हैं। सोनम के होने वाले पति आनंद आहूजा ने भी पिंक कलर का कुर्ता डाला रखा है।