बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर भाजपा से कांग्रेस में आए मानवेन्द्र सिंह की प्रबल दावेदारी मानी जा रही है, वहीं प्रदेश के राजस्व राज्य मंत्री हरीश चैधरी भी खुलकर अपनी दावेदारी जता रहे हैं। ...
तृणमूल में शामिल होने के बाद अबू ताहिर, अपूर्वा सरकार और कनैलाल अग्रवाल ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया था। तृणमूल ने इन प्रत्याशियों को क्रमश: मुर्शिदाबाद, बहरामपुर और रायगंज लोकसभा सीटों से मैदान में उतारा है। ...
एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि निखिल इस संसदीय क्षेत्र के लोगों की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी नेता चुनाव में उनकी जीत सुनिश्चित करेंगे। ...
राजस्थानः मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में स्वतंत्र-निष्पक्ष-शांतिपूर्ण और समावेशी मतदान कराना विभाग की जिम्मेदारी है। इसी कड़ी में प्रदेश के सभी 33 जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में एमसीएमसी कमेटी का गठन किया जा रहा है। ...
आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव 2019 में दिल्ली के सातों सीट पर अकेले ही जीतने का दावा कर रही है। आप पार्टी ने छह उम्मीदवारों के नाम पहले ही घोषित कर दिए हैं। ...
बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं, जिनमें से भाजपा-जदयू 17-17 जबकि लोजपा 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. इस बैठक में बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव समेत करीब 28 सदस्य शामिल हुए. ...
पटना साहिब भाजपा का परंपरागत गढ़ है. यहां किसी भी नेता को भाजपा से टिकट मिल जाए तो उसकी आधी जीत पक्की मानी जाती है. सियासी और जातिगत समीकरण भी भाजपा के पक्ष में ही हमेशा रहे हैं. ...
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने लोकसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें पार्टी प्रमुख शरद पवार की बेटी और मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले का नाम भी शामिल है। ...