लाइव न्यूज़ :

यूपी मे 1 से 12 तक के स्कूल खुले, Covid-19 गाइडलाइन का करना होगा पालन

By वैशाली कुमारी | Updated: July 2, 2021 14:52 IST

आदेशानुसार केवल शिक्षक ही स्कूल आएंगे छात्र स्कूल नहीं आएंगे। स्कूल खोलने की तैयारियां शिक्षकों के लिए पूरी हो गई हैं। उन्हें कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में गुरुवार को कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों को खोलने का आदेश दिया गया थाबच्चों को मिड डे मील का वितरण और कन्वर्जन कॉस्ट शत-प्रतिशत लाभार्थियों के खाते में भेजना होगा6 से 11 आयु वर्ग के बच्चों के अभिभावकों से संपर्क करने के बाद उनका नामांकन

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों को खोलने का आदेश दिया गया था। हालाँकि शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेगी सिर्फ स्कूलों में प्रशासनिक कार्य होंगे। छात्रों की पढ़ाई ऑनलाइन मोड से ही जारी रहेगी।

आदेशानुसार केवल शिक्षक ही स्कूल आएंगे छात्र स्कूल नहीं आएंगे। स्कूल खोलने की तैयारियां शिक्षकों के लिए पूरी हो गई हैं। उन्हें कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा। स्कूलों में मास्क और सैनिटाइजर का इंतजाम अनिवार्य है । 6 से 11 आयु वाले बच्चों का दाखिला भी होगा। 

करने होंगे ये कार्य 

बच्चों को मिड डे मील का खाद्यान्न वितरित करना होगा, कन्वर्जन कॉस्ट शत-प्रतिशत लाभार्थियों के खाते में भेजना होगा। खाद्यान्न वितरण एवं कन्वर्जन कास्ट का विवरण प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करना होगा। विद्यालय परिसर में रसोईघर, कक्षों के अंदर एवं छतों की साफ-सफाई, टाइम एंड मोशन स्टडी के शासनादेश के अनुरूप विद्यालय पंजिकाओं की व्यवस्था करनी होगी।

6 से 11 आयु वर्ग के बच्चों के अभिभावकों से संपर्क करने के बाद उनका नामांकन, बालिकाओं का शत-प्रतिशत नामांकन कराना, कायाकल्प से असंतृप्त बिंदु, जोकि ग्राम पंचायत स्तर से पूर्ण करना अनिवार्य हैं। प्रधानों/ सचिव से संपर्क कर पूर्ण कराना, कंपोजिट ग्रांट मद से कायाकल्प संबंधी अपूर्ण रह गए कार्य पूर्ण करना, ई-पाठशाला का चतुर्थ चरण जारी है, 10 प्रेरणा साथी का चयन किया जाना है। रेडियो, दूरदर्शन एवं वॉट्सऐप के माध्यम से जो कार्यक्रम प्रेषित किए जा रहे हैं, उन्हें बच्चों तक पहुंचाना है। इसके साथ ही सभी विद्यालयों में 20-20 पेड़ भी लगाने होंगे। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशशिक्षा मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना