लाइव न्यूज़ :

RBSE 12th Result 2019: राजस्थान बोर्ड कल 3 बजे जारी करेगा 12वीं कला वर्ग का रिजल्ट, यहां करें चेक 

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 21, 2019 11:11 IST

RBSE 12th Result 2019: जिन छात्रों ने बोर्ड की परीक्षा दी है वे छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर लॉगइन कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Open in App

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं कला वर्ग परीक्षा-2019 (RBSE Rajasthan Board 12th Arts Result 2019) का रिजल्ट जारी होने की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। इस संबंध में शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार को ट्वीट कर रिजल्ट जारी करने की तारीख की घोषणा की है। बोर्ड बुधवार (22 मई) को 12वीं कला वर्ग की परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा।

शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर लिखा, 'कल (बुधवार) शाम 3 बजे 12वीं कला का परिणाम जारी किया जाएगा। विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।' जिन छात्रों ने बोर्ड की परीक्षा दी है वे छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर लॉगइन कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।राजस्थान बोर्ड की परीक्षा 7 मार्च से 14 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। बीते वर्ष बोर्ड ने आर्ट्स का रिजल्ट 1 जून को जारी किया था और इस साल भी अंदाजा लगाया जा रहा था कि जून के पहले सप्ताह में इसे जारी कर दिया जाएगा, लेकिन बोर्ड उससे पहले 22 मई को ही रिजल्ट जारी कर रहा है। 

Rajasthan Board 12th Arts Result 2019: ऐसे चेक करें रिजल्ट 

1- राजस्थान बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाएं।

2- 'Rajasthan 12th arts result 2019' के टैब पर क्लिक करें।

3- नए खुले पेज पर अपना रौल नंबर डालें और सबमिट करें।

4- आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा। 

5- डाउनलोड कर प्रिंटआउट ले लें।

राजस्थान बोर्ड के बारे में (About Rajasthan  board)

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE)की स्थापना 1957 में हुई थी। जिसके अंतर्गत 6,000 एफिलेटिड स्कूल और 15 लाख से भी ज्यादा स्टूडेंटस आते हैं। 

टॅग्स :आरबीएसई 12th/राजस्थान बोर्ड/ साइंस/ आर्ट्स/ कॉमर्स रिजल्ट २०१९एग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना