लाइव न्यूज़ :

दिल्ली यूनिवर्सिटी ऑनलाइन परीक्षा: कश्मीर में धीमी गति की इंटरनेट सेवा छात्रों के लिए परेशानी का सबब

By भाषा | Updated: August 11, 2020 00:40 IST

दिल्ली यूनिवर्सिटी स्नातक पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के लिए सोमवार से शुरू हुई ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षा में कश्मीर के छात्रों को स्लो इंटरनेट का कारण डर सता रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देइंटरनेट की धीमी गति के कारण फाइलें डाउनलोड करने में भी परेशानी आती है।ऑनलाइन परीक्षा देने वाले कश्मीरी छात्रों को इस दौरान यही डर सताता रहता है।

नई दिल्ली।दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के लिए सोमवार से शुरू हुई ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षाएं (ओबीई) कश्मीर के छात्रों के लिए एक अलग तरह की दिक्कत लेकर सामने आई हैं। इस केंद्र शासित प्रदेश में धीमी गति की टूजी इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध होने के कारण ऑनलाइन परीक्षा देने वाले कश्मीरी छात्रों को इस दौरान यही डर सताता रहता है कि कहीं इंटरनेट बीच में ही धोखा नहीं दे जाए और इंटरनेट की धीमी गति के कारण फाइलें डाउनलोड करने में भी परेशानी आती है।

मिरांडा हाउस कॉलेज की प्रोफेसर आभा देव हबीब ने कहा, ''हमारे कॉलेज के कश्मीरी छात्रों ने कहा कि वे शिक्षा चाहते हैं, तनाव नहीं।'' उन्होंने कहा कि अगर कश्मीरी छात्र किसी तरह टूजी इंटरनेट सेवा के जरिए जुड़ भी जाते हैं तो उन्हें भारी ऐप्लिकेशन डाउनलोड करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है क्योंकि इंटरनेट कभी भी चला जाता है।

जाकिर हुसैन कॉलेज की छात्रा बुशरा ने कहा, ''मैं राजौरी जिले से हूं। हमारे पास यहां टूजी इंटरनेट सेवा है। मैंने परीक्षा देने के लिए अपने दोस्त के घर जाने की योजना बनाई थी, लेकिन वह भी करीब चार किलोमीटर दूर है और महामारी के दौरान यह भी संभव नहीं है। मेरे इलाके में लॉकडाउन के कारण साइबर कैफे भी बंद हैं। मैं यही प्रार्थना कर रही हूं कि मेरा टूजी नेटवर्क मुझे धोखा नहीं दे और मैं परीक्षा दे पाऊं।''

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालयजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना