लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन कक्षाएंः राज्य सरकारें बाटेंगी छात्रों को स्मार्टफोन, झारखंड ने दिए 46000 टेबलेट

By एसके गुप्ता | Updated: September 15, 2020 17:52 IST

संसद में पूछे गए इस सवाल पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा है कि राज्य सरकारों से कहा गया है कि वह ऐसे छात्रों की पहचान कर उन्हें स्मार्टफोन व अन्य उचित संसाधन उपलब्ध कराएं।

Open in App
ठळक मुद्देछात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन पढ़ाई कराने के अलावा छात्रों की पढ़ाई के लिए डीडी फ्री डिश पर कक्षावार चैनल चलाए जा रहे हैं।ऑनलाइन दीक्षा और निष्ठा पोर्टल पर स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक के ऑडियो, वीडियो और टेक्सट उपलब्ध हैं।लोकसभा में पूछा कि पिछड़े और गरीब तबके के छात्रों को सरकार क्या फ्री स्मार्टफोन देने की योजना पर काम कर रही है।

नई दिल्लीःकोरोना महामारी के बीच स्कूल जाने से वंचित छात्रों की पढ़ाई ऑनलाइन हो रही है। ऐसे भी छात्र हैं जो स्मार्टफोन खरीदने में असमर्थ हैं और ऑनलाइन कक्षाएं नहीं ले पा रहे हैं।

इनके लिए सरकार क्या कर रही है? संसद में पूछे गए इस सवाल पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा है कि राज्य सरकारों से कहा गया है कि वह ऐसे छात्रों की पहचान कर उन्हें स्मार्टफोन व अन्य उचित संसाधन उपलब्ध कराएं। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने ऑनलाइन कक्षाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की ओर से छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन पढ़ाई कराने के अलावा छात्रों की पढ़ाई के लिए डीडी फ्री डिश पर कक्षावार चैनल चलाए जा रहे हैं।

ऑनलाइन दीक्षा और निष्ठा पोर्टल पर स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक के ऑडियो, वीडियो और टेक्सट उपलब्ध हैं। राजस्थान के बांसवाड़ा से सांसद कनकमल कटारा ने लोकसभा में पूछा कि पिछड़े और गरीब तबके के छात्रों को सरकार क्या फ्री स्मार्टफोन देने की योजना पर काम कर रही है। जिससे वह ऑनलाइन कक्षाएं ले सकें। जवाब में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा कि वंचित तबके तक डिजिटल सेवाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकारों से सर्वे कर उन तक संसाधन पहुंचाने के लिए कहा गया है।

पोखरियाल ने कहा कि पिछड़े व कमजोर वर्गों को डिजिटल इंडिया मुहिम के तहत संसाधन युक्त बनाने का प्रावधान नई शिक्षा नीति में भी राज्य सरकारों से किया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा समवर्ती सूची में शामिल है। ऐसे में राज्यों की शिक्षा व्यवस्था में राज्य सरकारों की भागीदारी सबसे अहम है।

झारखंड ने छात्रों को बांटे हैं 46000 टेबलेट : 

एनसीईआरटी के वरिष्ठ अधिकारी ने लोकमत से कहा कि ई-पाठशाला एप पर एनसीईआरटी की तमाम पाठ्य सामग्री उपलब्ध है। सरकार के कहने पर पिछले साल एनसीईआरटी ने हजारों प्रोग्राम में से राज्य सरकार के आग्रह पर 300 प्रोग्राम छात्रों के टेबलेट में ऑफलाइन मोड के अपलोड किए हैं। जिससे वहां 9वीं से 12वीं तक के छात्र बिना इंटरनेट कनेक्टिविटी के पढ़ सकते हैं। ऐसा मॉडल अन्य राज्य भी अपना सकते हैं।

टॅग्स :शिक्षा मंत्रालयसंसद मॉनसून सत्रराजस्थानरमेश पोखरियाल निशंकझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना