लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के 1600 स्कूलों में नर्सरी एडमिशन की प्रक्रिया आज से होगी शुरू

By भाषा | Updated: November 29, 2019 05:07 IST

Nursery admission: दिल्ली में 1600 प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी में एडमिशन की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है

Open in App
ठळक मुद्दे1600 नर्सरी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया शुक्रवार से होगी शुरूयह दाखिला प्रक्रिया 16 मार्च को समाप्त हो जाएगी

नई दिल्ली: दिल्ली के 1,600 निजी स्कूलों में नर्सरी में दाखिले की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने पिछले सप्ताह एक विस्तृत समय-सारिणी जारी की थी जिसके अनुसार आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 27 दिसंबर है।

चयनित बच्चों की पहली और दूसरी सूची क्रमश: 24 जनवरी और 12 फरवरी को जारी होगी और यह दाखिला प्रक्रिया 16 मार्च को समाप्त हो जाएगी।

डीओई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्री-स्कूल, प्री-प्राइमरी और पहली कक्षा के लिए 25 फीसदी सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/वंचित समूह (ईडब्ल्यूएस/डीजी) के लिए आरक्षित हैं। 

डीओई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'निदेशालय ने सभी निजी स्कूलों को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर खुली सीटों पर प्रवेश के लिए प्रत्येक मानदंड के बिंदुओं के साथ अपने मानदंड अपलोड करने के निर्देश दिए थे।'

सरकार ने साथ ही पिछले साल नर्सरी में प्रवेश का पात्र होने के लिए चार वर्ष से कम, केजी के लिए पांच वर्ष से कम उम्र और कक्षा 1 में प्रवेश के लिए छह साल से कम उम्र की अधिकतम आयु सीमा निर्धारित की थी।

टॅग्स :दिल्लीएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतCBSE कक्षा 12 के नतीजों पर विवाद: बोर्ड ने कहा- मूल्यांकन में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना