लाइव न्यूज़ :

JAC Class 12th Result 2020: झारखंड बोर्ड आज जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट, छात्र सबसे पहले देखें यहां

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 17, 2020 08:21 IST

JAC Class 12th Result 2020: इस साल 12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए 2 लाख, 34 हजार, 363 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। बता दें कि हर साल मार्च से अप्रैल महीने में 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन कराता है। 12वीं बोर्ड की परीक्षा 470 सेंटरों आयोजित हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड बोर्ड आज 12वीं के आर्ट, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। छात्र अपना परिणाम JAC की आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

JAC Board Result 2020: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र रिजल्ट के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, जोकि अब खत्म होने जा रहा है। दरअसल, झारखंड बोर्ड आज 12वीं के आर्ट, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। बोर्ड रिजल्ट को दोपहर एक बजे घोषित करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम JAC की आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

JAC ने पहले परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन करने के लिए 20 मार्च तिथि तय की थी। हालांकि, 25 मार्च से कोरोना वायरस के फैलने और देशव्यापी लॉकडाउन के मूल्यांकन कार्य प्रभावित हुआ। बोर्ड ने मूल्यांकन को 1 अप्रैल तक के लिए टाल दिया था, लेकिन इस प्रक्रिया को और आगे बढ़ाना पड़ा क्योंकि संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया था।

JAC Board Result 2020: इस साल 2 लाख से अधिक छात्रों ने दी परीक्षा

इस साल 12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए 2 लाख, 34 हजार, 363 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। बता दें कि हर साल मार्च से अप्रैल महीने में 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन कराता है। 12वीं बोर्ड की परीक्षा 470 सेंटरों आयोजित हुई थी। कुल मिलाकर राज्य में 1410 सेंटर बनाए गए थे। हर साल बोर्ड द्वारा परिणाम मई में घोषित किए जाते हैं, हालांकि इस साल देशव्यापी लॉकडाउन के कारण देरी हुई है।

JAC Board Result 2020: 10वीं में पास हुए 75.01 फीसदी छात्र 

बता दें, झारखंड बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 9 जुलाई को जारी किया था। इस साल 10वीं में रिकॉर्ड 75.01 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं, लड़कियों की अपेक्षा लड़कों ने बाजी मारी है। पिछले साल भी लड़के अधिक पास हुए थे। इस साल 75.88 लड़के और 74.25 लड़कियां पास हुई हैं। झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 3.8 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। झारखंड का कोडरमा जिले से सबसे अधिक छात्र पास हुए हैं। यहां से 83.064% छात्र पास हुए हैं जबकि, दूसरे नंबर पर रांची से 80.52% छात्र पास हुए है। 

JAC 12th Results 2020: छात्र ऐसे करें 12वीं का रिजल्ट चेक  

स्टेप 1- छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.nic.in, jharresults.nic.in पर जाएं

स्टेप 2 - इसके बाद होमपेज पर  JAC Class 12th Result 2020 के लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 3- जानकारी जैसे, रजिस्ट्रेशन डिटेल्स, नाम व रोल नंबर या जन्मतिथि दर्ज करें। 

स्टेप 4-  इसके बाद JAC Class 12th Results 2020 आपके स्क्रीन पर होगा। 

स्टेप 5-  रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के  लिए  प्रिंट आउल ले लें। 

झारखंड बोर्ड (Jharkhand Board) के बारे में...

बिहार से अलग होने के बाद 15 नवंबर 2000 में झारखंड अलग राज्‍य बना और उसके बाद 26 दिसंबर 2003 को झारखंड एकेडमिक काउंसिल की स्थापना की गई, जोकि 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराता है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल(जेएसी) राज्य का एक स्कूली बोर्ड है। यह प्रत्येक वर्ष झारखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षाओें की परीक्षाएं आयोजित कराता है। बिहार से अलग होने के बाद 15 नवंबर 2000 में झारखंड अलग राज्‍य बना और उसके बाद 26 दिसंबर 2003 को झारखंड एकेडमिक काउंसिल की स्थापना की गई, जोकि 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराता है। इसका मुख्यालय रांची में स्थित है। 

टॅग्स :जेएसी 12 वी निकालझाररिजल्ट्स.निक.इनझारखंडएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना