लाइव न्यूज़ :

JAC 10th Result 2020: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का ऐलान, 10वीं में स्टेट टॉपर को मिलेगी कार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 9, 2020 08:36 IST

JAC 10th Result 2020: इस साल लड़कियों की अपेक्षा लड़कों ने बाजी मारी है। पिछले साल भी लड़के अधिक पास हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 3.8 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।झारखंड का कोडरमा जिले से सबसे अधिक छात्र पास हुए हैं।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council (JAC)) बोर्ड ने बुधवार को कक्षा 10वीं/मैट्रिक (Jharkhand Board Class 10th Matric Exam Results 2020) परीक्षा के नतीजे जारी कर दिये हैं। झारखंड के एचआरडी मंत्री जगरनाथ महतो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 10वीं के परिणाम की घोषणा की। इस साल जेएसी बोर्ड 10वीं में रिकॉर्ड 75.01 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं, झारखंड सरकार की ओर से ऐलान किया गया है कि स्टेट टॉपरों को काम मिलेगा। राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि जैक द्वारा संचालिक मैट्रिक परीक्षा के स्टेट टॉपर को सरकार की ओर से एक ऑल्टो कार दी जाएगी। हालांकि इसकी घोषणा वे पहले ही कर चुके है। 

इसके अलावा शिक्षा मंत्री के गृह जिला गिरिडीह के टॉपर को मोटरसाइकिल दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिक्षामंत्री ने जैक कार्यालय में मैट्रिक का रिजल्ट जारी करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पांच साल में इस साल मैट्रिक का सबसे अच्छा परिणाम है, इस परिणाम से वे संतुष्ट है।

ऐसे में जेएसी बोर्ड 10वीं/मैट्रिक (Jharkhand Board Class 10 Matric Results) के छात्र अपना रिजल्ट झारखंड बोर्ड (JAC) की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com. पर जाकर देख सकते हैं।

इस साल लड़कियों की अपेक्षा लड़कों ने बाजी मारी है। पिछले साल भी लड़के अधिक पास हुए थे। इस साल 75.88 लड़के और 74.25 लड़कियां पास हुई हैं। बता दें कि साल 2019 में झारखंड बोर्ड 10वीं में रिकॉर्ड 70.77 फीसदी छात्र पास हुए थे। 4 लाख से अधिक छात्रों में से 2 लाख 67 हजार से अधिक छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन मार्क से पास हुआ।  

इस साल झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 3.8 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। झारखंड का कोडरमा जिले से सबसे अधिक छात्र पास हुए हैं। यहां से 83.064% छात्र पास हुए हैं जबकि, दूसरे नंबर पर रांची से 80.052% छात्र पास हुए है। 

जेएसी बोर्ड 10वीं का एग्जाम इस साल 11 फरवरी 2020 से 28 फरवरी 2020 के बीच आयोजित किया गया था। बता दें कि कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन की वजह से इस साल बोर्ड के कॉपियों में जांचने में देरी हुई, इसकी वजह से झारखंड बोर्ड मैट्रिक का परिणाम देरी से जारी किया जा रहा है। 

बताते चलें कि अगर कोई छात्र झारखंड बोर्ड के 10वीं में फेल हो जाता है तो घबराने की कोई बात नहीं है, वो कंपार्टमेंट एग्जाम दे सकते हैं। यह एग्जाम अक्सर जुन-जुलाई महीने में आयोजित होते हैं, लेकिन इस साल यह एग्जाम अगस्त में आयोजित की जा सकती है। 

टॅग्स :जेएसी 10 वी निकालझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना