लाइव न्यूज़ :

Haryana HBSE 10th Result 2020: हरियाणा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट किया जारी, bseh.org.in पर इस तरह करें चेक

By सुमित राय | Updated: July 10, 2020 21:28 IST

हरियाणा बोर्ड ने एचबीएसई 10वीं रिजल्ट की घोषणा कर दी है, जिसमें 64.59 छात्र पास हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा बोर्ड ने 10वीं क्लास का रिजल्ट घोषित कर दिया है।जल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर चेक कर सकते हैं।हिसार की ऋषिता ने 500 में 500 नंबर लाकर टॉप किया है।

Haryana HBSE 10th Result 2020: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने 10वीं क्लास का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर चेक कर सकते हैं।

हरियाणा बोर्ड ने सूचना में बताया कि इस साल 64.59 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। इसमें लड़कियों के पास होने का प्रतिशत 69.86 प्रतिशत और 60.27 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। इसके अलावा स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 62.38 फीसदी रहा है।

हिसार की ऋषिता ने किया टॉप

हिसार के टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा ऋषिता ने 500 में 500 अंक हासिल कर टॉप किया है। इसके बाद कुल पांच छात्रों (उमा, कल्पना, निकिता मारुति सावंत, स्नेह, अंकिता) ने 499 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद चहक और रोहित ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर चेक कर सकते हैं। (फोटो सोर्स- वेबसाइट स्क्रीनशॉट)

इस स्टेप्स को फॉलो कर चेक करें रिजल्ट

1. हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।

2. एग्जाम रिजल्ट बटन पर क्लिक करें।

3. इसके बाद कोर्स सेलेक्ट करें और रोल नंबर डालने के बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करें।

4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।

5. छात्र भविष्य के इस्तेमाल के लिए रिजल्ट का प्रिंट लेकर रख सकते हैं।

SMS के जरिए भी देख सकते हैं रिजल्ट

अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा ना हो तो आप एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को HB10<स्पेस>रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेजना होगा।

मोबाइल ऐप पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट वेबसाइट और एसएमएस के अलावा बीएसईएच के ऑफिशियल मोबाइल ऐप पर भी चेक कर सकते हैं। यह ऐप केवल एंड्रॉइड उपयोगकर्ताओं के लिए प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

टॅग्स :बीएसईएस.ओरजी.इनहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना