लाइव न्यूज़ :

Gate 2020 Admit Card Released Online : गेट परीक्षा का एडमिट कार्ड हो गया जारी, यहां करें डाउनलोड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2020 07:18 IST

GATE 2020 Admit Card Released Online Live Update: का एडमिट कार्ड 3 जनवरी को जारी कर दिया गया है। गेट एंट्रेस एग्जाम का आयोजन मास्टर प्रोग्राम और डॉक्टरल प्रोग्राम इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर आदि कोर्स में एडमिशन के लिए करवाया जाता है। गेट परीक्षा की बात करें तो इस परीक्षा का आयोजन 1, 2 और 8,9 फरवरी 2020 को किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देइस परीक्षा का रिजल्ट 16 मार्च 2020 को जारी किया जाएगाइस बार “Bio-medical engineering (BM)” का पेपर पहली बार गेट परीक्षा में शामिल किया जा रहा है

दिल्ली आईआईटी की ओर से आयोजित की जा रही गेट 2020 का एडमिट कार्ड 3 जनवरी को जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था वो गेट की परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट GOAPS website gate.iitd.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा में 25 विषयों की ऑनलाइन परीक्षा होगी। बता दें कि गेट का स्कोर तीन साल के लिए मान्य रहता है। इस टेस्ट को आप कितनी भी बार दे सकते हैं।

गेट एंट्रेस एग्जाम का आयोजन मास्टर प्रोग्राम और डॉक्टरल प्रोग्राम इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर आदि कोर्स में एडमिशन के लिए करवाया जाता है। जो अभ्यर्थी इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं वो इस एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते हैं।

GATE Exam 2020 Date

गेट परीक्षा की बात करें तो इस परीक्षा का आयोजन 1, 2 और 8,9 फरवरी 2020 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। जबकि दूसरी शिफ्ट 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी।

बता दें कि एग्जाम के दौरान फिजिकल कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, घड़ी आदि ले जाने पर पाबंदी होगी। इस बार गेट परीक्षा का आयोजन IIT दिल्ली कर रही है।

इस परीक्षा का रिजल्ट 16 मार्च 2020 को जारी किया जाएगा। बता दें कि इस बार “Bio-medical engineering (BM)” का पेपर पहली बार गेट परीक्षा में शामिल किया जा रहा है।

टॅग्स :एडमिट कार्डगेट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET UG 2026 Admit Card OUT: मिनटों में डाउनलोड करने का पूरा तरीका

भारतKVS NVS Admit Card 2026: केंद्रीय और नवोदय विद्यालय भर्ती परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

उत्तर प्रदेशUP Police Admit Card 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के शहरों की डिटेल जारी, जानें किस जिले में, किस तारीख को और किस शिफ्ट में है परीक्षा, ऐसे चेक करें

भारतUP Board Admit Card 2023: यूपी बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं का एडमिट कार्ड हुआ जारी, यहां पाएं डायरेक्ट डाउनलोड लिंक

पाठशालाजेकेपीएससी सीसीई 2022 की मुख्य परीक्षा के लिए आज जारी होंगे एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना