जेकेपीएससी सीसीई 2022 की मुख्य परीक्षा के लिए आज जारी होंगे एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
By अंजली चौहान | Published: February 10, 2023 03:15 PM2023-02-10T15:15:52+5:302023-02-10T15:18:19+5:30
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा 20 फरवरी से 2 मार्च, 2023 तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसमें सुबह की पाली 10 से 1 बजे तक की होगी और दोपहर की पाली 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर लोग सेवा आयोग की संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा (जेकेपीएससी सीसीई मेन्स 2022) के लिए आज एडमिट कार्ड जारी होने वाले हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वह आधिकारिक साइट jkpsc.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा 20 फरवरी से 2 मार्च, 2023 तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसमें सुबह की पाली 10 से 1 बजे तक की होगी और दोपहर की पाली 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।
बता दें कि परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है। जो उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर नहीं लेकर जाएंगे उन्हें परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।
जानें कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाएं।
- अब आपके सामने होमपेज खुल जाएगा, जिसमें आपको सीसीई 2022 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना है।
- अब मांगी गई सारी जानकारी को लॉगिन विवरण में भर दें।
- सभी जानकारी सही होने पर आपके स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
- एडमिट कार्ड में दर्ज जानकारी को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के लिए आप इसका प्रिंट निकलवा कर भी रख सकते हैं।