लाइव न्यूज़ :

PG मेडिकल में सवर्ण आरक्षण : सुप्रीम कोर्ट आज नई याचिकाओं पर सुनवाई करेगा

By भाषा | Updated: June 4, 2019 08:29 IST

Open in App
ठळक मुद्देन्यायमूर्ति इंदु मल्होत्रा और न्यायमूर्ति एमआर शाह की अवकाशकालीन पीठ याचिका पर सुनवाई करेगी।आरक्षण विवाद पर कुछ अन्य मेडिकल छात्रों द्वारा एक नयी याचिका भी दायर की गयी है

सुप्रीम कोर्ट  में आज कुछ मेडिकल छात्रों की उन याचिकाओं पर सुनवाई होगी जिसमें उन्होंने शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिए महाराष्ट्र में पीजी मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में दाखिला के लिए फिर से मेधा सूची तैयार किए जाने के बाद नए सिरे से काउंसलिंग का अनुरोध किया है।

न्यायमूर्ति इंदु मल्होत्रा ​​और न्यायमूर्ति एम आर शाह की अवकाशकालीन पीठ शुरू में नयी याचिका पर सुनवाई करने के पक्ष में नहीं थी लेकिन वह सोमवार को इस पर सुनवाई करने के लिए तैयार हो गयी। नयी याचिकाओं में से एक सागर सारदा द्वारा दायर की गयी है और इसमें कहा गया है कि सर्वोच्च अदालत ने मौजूदा शैक्षणिक वर्ष में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्ल्यूएस) के छात्रों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण पर रोक लगा दी है।

इस तथ्य को देखते हुए ‘‘नयी सीट मैट्रिक्स’’और दाखिला के लिए नए सिरे से काउंसलिंग आदि की अनुमति दी जानी चाहिए। पीठ ने कहा कि 31 मई की समय-सीमा हमें परेशान कर रही है जो पीजी मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की खातिर इस अदालत द्वारा तय किया गया है। पीठ ने कहा कि छात्रों को इस उद्देश्य के लिए एक अदालत से दूसरी अदालत नहीं भागना चाहिए। कुछ अन्य मेडिकल छात्रों द्वारा एक नयी याचिका भी दायर की गयी है जिसमें मौजूदा सत्र में प्रवेश में ईडब्ल्यूएस के लिए 10 फीसदी आरक्षण बहाल करने का अनुरोध किया गया है। 

टॅग्स :एजुकेशनसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

पाठशाला अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा