लाइव न्यूज़ :

Class 10 ICSE And Class 12 ISC: आईसीएसई की 10वीं और आईसीएस की 12वीं के रिजल्ट कल दोपहर 3 बजे होंगे जारी, 3 सिंपल स्टेम में इस तरह करें चेक

By सुमित राय | Updated: July 9, 2020 19:41 IST

सीआईएससीई 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम शुक्रवार को दोपहर तीन बजे जारी किए जाएंगे, जिसे छात्र 3 सिंपल स्टेप में चेक कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देICSCE के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम शुक्रवार को दोपहर 3 बजे जारी किए जाएंगे।रिजल्ट परिषद की वेबसाइट (cisce.org और results.cisce.org) पर उपलब्ध कराए जाएंगे।CAREERS पोर्टल के एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट एक्सेस किया जा सकता है।

नई दिल्ली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (ICSCE) के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम कल (शुक्रवार) को दोपहर 3 बजे जारी किए जाएंगे। बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर जारी एक नोटिस में बताया कि 10वीं और 12वीं के रिजल्ट कल दोपहर 3 बजे जारी किए जाएंगे।

बोर्ड ने सूचना में बताया कि आईसीएसई की 10वीं और आईसीएस की 12वीं के रिजल्ट परिषद की वेबसाइट (cisce.org और results.cisce.org) पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा CAREERS पोर्टल के एसएमएस के जरिए भी इसे एक्सेस किया जा सकता है।

आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर जारी होंगे रद्द हुए पेपर्स के रिजल्ट

बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण बोर्ड ने आईसीएसई और आईएससी के 19 मार्च से 31 मार्च के बीच की सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। पिछले महीने परिषद ने सुप्रीम कोर्ट में बताया था कि वह बची हुई परीक्षाओं को रद्द करने के लिए तैयार है और आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर छात्रों के रिजल्ट जारी किए जाएंगे।

सीआईएससीई से संबद्ध स्कूल ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

परिषद ने अपनी सूचना में बताया कि सीआईएससीई से संबद्ध स्कूल के प्रिंसिपल अपनी लॉगिन आइडी और पासवर्ड की मदद से करियर पोर्टल पर जाकर अपने स्कूल के स्टूडेंट्स का रिजल्ट देख सकते हैं।

छात्र इन दो तरीकों से चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट

1. स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या फिर results.cisce.org पर लॉगइन कर के अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

2. स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी यूनिक आइडी 09248083883 पर इस फॉरमेट में भेजनी होगी- 'ICSE/ISC (Unique ID)'

ICSCE की वेबसाइट पर इन 3 स्टेप में चेक करें रिजल्ट

1. रिजल्ट चेक करने के लिए cisce.org या फिर results.cisce.org वेबसाइट पर जाएं।

2. कोर्स कोड (ICSE/ISC), यूआईडी, इनडेक्स नंबर और कैप्चा डालें।

3. रिजल्ट देखने के लिए शो रिजल्ट बटन पर क्लिक करें।

4. इसके बाद अपने रिजल्ट का प्रिंट निकालने के लिए प्रिंट रिजल्ट बटन पर क्लिक करें।

टॅग्स :आयएससी परिणामएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना