लाइव न्यूज़ :

CAT 2018: घोषित हुआ कैट परीक्षा का तारीख, 25 नवंबर को आयोजित होगा एग्जाम

By भाषा | Updated: July 28, 2018 20:41 IST

देशभर के 147 शहरों के परीक्षा केंद्रों पर इसका आयोजन किया जाएगा।

Open in App
<p>कोलकाता, 28 जुलाई: भारतीय प्रबंध संस्थानों (आईआईएम) द्वारा आयोजित की जाने वाली साझा प्रवेश परीक्षा (कैट) इस साल नवंबर में होगी। परीक्षा के लिए पंजीकरण आठ अगस्त से शुरू होगा। आईआईएम (कलकत्ता) की ओर से एक बयान में बताया गया कि कैट 2018 दो सत्रों में आयोजित होगा।

देशभर के 147 शहरों के परीक्षा केंद्रों पर इसका आयोजन किया जाएगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 19 सितंबर है> इस बयान में कैट 2018 के संयोजक, प्रोफेसर सुमंत बसु के हवाले से कहा गया कि अभ्यर्थियों को उनकी प्राथमिकता के क्रम के आधार पर चार परीक्षा केंद्र चुनने का विकल्प दिया जाएगा और शहर एवं केंद्र की जानकारी 19 सितंबर के बाद दी जाएगी।

इसमें बताया गया कि अधिकारी, परीक्षार्थियों की प्राथमिकता में चुने गए पहले शहर के मुताबिक केंद्र निर्धारित करने का भरपूर प्रयास करेंगे। हालांकि परीक्षार्थियों को सत्र का चयन करने का विकल्प नहीं मिलेगा क्योंकि यह क्रमरहित तरीके से तय होगा।

आवेदन जमा करने के बाद अभ्यर्थी 24 अक्तूबर से लेकर परीक्षा वाली तिथि तक प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना