लाइव न्यूज़ :

CAT 2018: आज जारी होगा एडमिट कार्ड, यूं करें डाउनलोड

By स्वाति सिंह | Updated: October 24, 2018 07:25 IST

आईआईएम (कलकत्ता) की ओर से एक बयान में बताया गया कि कैट 2018 दो सत्रों में आयोजित होगा। बता दें कि देशभर के 147 शहरों के परीक्षा केंद्रों पर इसका आयोजन किया जाएगा।

Open in App

भारतीय प्रबंध संस्थानों (आईआईएम) द्वारा आयोजित की जाने वाली साझा प्रवेश परीक्षा (कैट) इस साल 25 नवंबर को किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड बुधवार (24 नवंबर) को जारी होगा। आईआईएम (कलकत्ता) की ओर से एक बयान में बताया गया कि कैट 2018 दो सत्रों में आयोजित होगा। बता दें कि देशभर के 147 शहरों के परीक्षा केंद्रों पर इसका आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा का रिजल्ट अगले साल जनवरी के दूसरे हफ्ते में जारी कर दिया जाएगा। 

CAT 2018 के लिए ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

- उम्मीदवार सबसे पहले  CAT की ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in  पर जाएं। - होमपेज पर Download CAT 2018 Admit Cards के  लिंक पर क्लिक करें। - यहां पूछे गए डिटेल्स डालें। इसके बाद सब्मिट लिंक पर क्लिक करें।- कुछ देर बाद उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर होगा। - इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट करा लें।  

बताया गया कि अधिकारी, परीक्षार्थियों की प्राथमिकता में चुने गए पहले शहर के मुताबिक केंद्र निर्धारित करने का भरपूर प्रयास करेंगे। हालांकि परीक्षार्थियों को सत्र का चयन करने का विकल्प नहीं मिलेगा क्योंकि यह क्रमरहित तरीके से तय होगा।

पिछले साल हुए CAT की परीक्षा में लगभग 2.31 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। बता दें कि विभिन्न मैनेजमेंट कोर्सेज में दाखिला पाने के लिए यह परीक्षा पास करना बेहद जरूरी है। इस परीक्षा के स्कोर्स 20 IIMs और लगभग 100 से ज्यादा टॉप B-स्कूल्स के लिए मान्य होंगे।

टॅग्स :कैट परीक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCAT 2023 Answer Key 2023: IIM लखनऊ ने जारी की 'आंसर की', 'आब्जेक्शन शीट', पढ़ें

पाठशालाCAT 2020 schedule: कैट का शेड्यूल जारी, 5 अगस्त से ऑनलाइन होंगे रजिस्ट्रेशन, आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 सितंबर

पाठशालाCAT 2019 Result: कैट के नतीजे हुए घोषित, 10 परिक्षार्थियों ने हासिल किए 100 पर्सेंटाइल स्कोर

पाठशालाCAT 2019 Result: कैट परीक्षा का रिजल्ट जारी, स्कोर चेक करने के लिए अपनाएं ये 6 आसान स्टेप

पाठशालाCAT 2019 Exam Result: कैट परीक्षा का रिजल्ट इस दिन होगा घोषित, इस तरह करें चेक

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना