लाइव न्यूज़ :

Bihar 10th/12th Results 2018: बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट आने की डेट बदली, अब एक दिन पहले आएंगे नतीजे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 28, 2018 17:12 IST

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विद्यालय बोर्ड यानी यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड आदि के नतीजे घोषित हो चुके हैं। लेकिन अभी बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने दोनों ही कक्षाओं के नतीजे आने बाकी है।

Open in App

नई दिल्ली, 28 मई: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विद्यालय बोर्ड यानी यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board) आदि के नतीजे घोषित हो चुके हैं। लेकिन अभी बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड  (Bihar School Examination Board) ने दोनों ही कक्षाओं के नतीजे आने बाकी है। बिहार बोर्ड (BSEB) परीक्षा परिणाम घोषित होने की तारीख एक बार फिर बदल गई है। अब बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) के  इंटरमीडिएट (12वीं) के परिणाम 7 जून की जगह 6 जून को घोषित होंगे। 

 दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक कक्षाओं में नामांकन हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेसन की आखिरी तारीख 07 जून, 2018 है। इस सम्बंध में श्री आनंद किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया कि समिति के 12वीं (BSEB class 12th Board Result 2018) के परीक्षार्थियों को दिल्ली विश्वविद्यालय में नामांकन हेतु ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन करने में कोई कठिनाई ना हो, इसके लिए इंटरमीडिएट (BSEB Intermediate Result 2018) वार्षिक परीक्षा, 2018 के परीक्षाफल को 7 जून के बजाय 6 जून, 2018 को जारी करने का निर्णय लिया गया है।

इस प्रकार, इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2018 का परीक्षाफल समिति द्वारा 6 जून, 2018 को जारी किया जाएगा। आपको बता दें बिहार बोर्ड के मैट्रिक (10वीं) (Bihar Board Matric Result 2018) के रिजल्ट जारी होने की तारीख में कोई बदलाव की सूचना नहीं है।  यानी मैट्रिक (BSEB Matric Result 2018) का रिजल्ट 20 जून को ही घोषित होगा।

ऐसे देखें बिहार बोर्ड (BSEB board Result 2018) इंटर के रिजल्ट 

1. छात्र अपने मोबाइल या कम्प्यूटर पर इन आधिकारिक biharboard.ac.in, srsec.bsebbihar.com, bsebbihar.com पर लॉग इन कर लें। 2. इसके बाद छात्र (Bihar Matric Class 10 Results 2018, Bihar Board Result 2018, Bihar Board Class 12 Results 2018) पर क्लिक करें। 3. इसके बाद पूछी गई जानकारियां जैसे- रोल नंबर आदि भरें। 4. थोड़ा इंतजार के बाद छात्र के रिजल्ट उनके स्क्रीन पर आ जाएगा। 5. छात्र रिजल्ट को डाउनलोड कर लें, यदि मोबाइल पर देख रहे हैं तो छात्र स्क्रीन शॉट ले लें। 6. छात्र अपने रिजल्ट की प्रिंट आउट ले लें ताकि भविष्य में काम दे सके। 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सबिहारबोर्ड.एसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना