लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर में नव वर्ष के उत्सव में युवक की पीट-पीटकर हत्या, मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2023 19:49 IST

कैंपियरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) भूपिंदर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर रंजू (राम मनोहर की पत्नी) समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनए साल के जश्न में शामिल होने आया था 25 वर्षीय सोनूइस दौरान डीजे म्यूजिक को लेकर विवाद हो गयाबहस के बाद कुछ लोग सोनू को पीटने लगे, जिससे उसे बुरी तरह चोटें आईं

गोरखपुर:गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के मछलीगांव गांव में नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित जश्न के दौरान शनिवार देर रात 25 वर्ष के एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के मछलीगांव स्थित परसौनी टोला में रंजू के घर पर शनिवार रात आयोजित नववर्ष के जश्न में लोग डीजे की धुन पर नृत्य कर रहे थे। 

नए साल के जश्न में शामिल होने आया था युवक

पुलिस के अनुसार इस बीच वहां गांव का सोनू (25) भी आ गया और वह स्टेज के पास नृत्य करने लगा। पुलिस ने बताया कि इस दौरान उसका डीजे म्यूजिक को लेकर महिलाओं समेत रंजू के परिवार वालों से विवाद हो गया। पुलिस ने बताया कि बहस के बाद कुछ व्यक्ति सोनू को पीटने लगे और जब वह बेहोश हो गया तो किसी ने पुलिस को सूचना दी। 

आनन-फानन में सोनू को ले जाया गया अस्पताल, जहां उसे मृत घोषित किया गया

पुलिस सोनू को अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कैंपियरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) भूपिंदर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर रंजू (राम मनोहर की पत्नी) समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

(कॉपी भाषा एजेंसी) 

टॅग्स :गोरखपुरनया साल 2023क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल