लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पार्क से बच्चे को अगवा करने वाली महिला और उसका बेटा गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 24, 2021 22:30 IST

दिल्ली के शहीद भगत सिंह पार्क से एक बच्चे का अपहरण करने के आरोप में 40 वर्षीय महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमोमिना और फुरकान के रूप में हुई है महिला और बेटे की पहचानदोनों फिरोजशाह कोटला की वाल्मीकि बस्ती के हैं रहने वाले

नई दिल्ली: दिल्ली के शहीद भगत सिंह पार्क से एक बच्चे का अपहरण करने के आरोप में 40 वर्षीय महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान फिरोजशाह कोटला की वाल्मीकि बस्ती निवासी मोमिना और उसके बेटे फुरकान (25) के रूप में हुई है।

शहीद भगत सिंह पार्क से किया था नवजात बच्चे का अपहरण

पुलिस ने बताया कि शहीद भगत सिंह पार्क से बृहस्पतिवार शाम 4.10 बजे एक नवजात के अपहरण के संबंध में पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन आया था। पूछताछ के दौरान शिकायतकर्ता ने बताया कि शाम को वह अपने छह बच्चों को शहीद भगत सिंह पार्क लाई थी। इस बीच, एक महिला ने उससे बात करना शुरू कर दिया और उसके परिवार के साथ घुलमिल गई।

महिला एक साल के बच्चे को लेकर हुई थी फरार

उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद शिकायतकर्ता अपने बच्चों को पार्क में छोड़कर उनके लिए पास की एक दुकान से बिरयानी लाने के लिए चली गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस बीच आरोपी महिला शिकायतकर्ता महिला की बेटी से उसके सबसे छोटे एक साल के बच्चे को अपने साथ ले गई और फरार हो गई।

पुलिस को मिली सूचना के आधार हुई दोनों की गिरफ्तारी

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अपहरणकर्ता विक्रम नगर क्षेत्र के वाल्मीकि बस्ती में छिपे हैं। पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने कहा कि पुलिस ने छापेमारी की। आरोपी महिला ने भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

महिला के पास से अपहृत बच्चे को पुलिस ने किया बरामद

महिला के पास से अपहृत बच्चे को बरामद कर लिया गया है। उसका बेटा फुरकान भी अपराध में शामिल पाया गया। डीसीपी ने कहा कि उसने अपनी मां को अपहृत बच्चे को टैक्सी में ले जाने और बच्चे को पुलिस से छिपाने में मदद की। पुलिस ने बताया कि फुरकान टैक्सी चलाता है।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े