लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, कूच बिहार के गांव में दो हमलावरों ने वारदात को दिया अंजाम

By विनीत कुमार | Updated: June 2, 2023 18:47 IST

पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में एक स्थानीय भाजपा नेता प्रशांत बसुनिया की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाजपा नेता की हत्या उसी के घर में की गई। भाजपा ने इसे राजनीतिक हत्या करार देते हुए टीएमसी पर आरोप लगाए हैं।

Open in App

कूच बिहार: पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में शुक्रवार दिन दहाड़े एक भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक भाजपा नेता का नाम प्रशांत बसुनिया है। वह जिले के दिनहाटा में भाजपा की स्थानीय समिति के महासचिव थे। 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार परिवार ने पुलिस को बताया कि बसुनिया खाना खाने ही जा रहे थे, इसी दौरान दो आदमी घर में घुस आए और उन्हें नजदीक से गोली मार दी। दिनहाटा सरकारी अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार भाजपा नेता की मां ने बताया कि वह हमलावरों में से एक की पहचान कर सकती है और उसने उसे पहले भी देखा था।

भाजपा ने टीएमसी पर लगाए हत्या के आरोप

दिनहाटा थाने के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि पुलिसकर्मी बसुनिया के परिवार और पड़ोसियों से सुराग के लिए पूछताछ कर रहे हैं। दूसरी ओर पश्चिम बंगाल भाजपा के मुख्य प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने दावा किया कि बसुनिया की हत्या सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) द्वारा भेजे गए अपराधियों ने की है।

उन्होंने कहा, 'यह एक राजनीतिक हत्या है। पंचायत चुनाव से पहले भाजपा के संगठन को कमजोर करने के लिए बसुनिया को निशाना बनाया गया। राजनीति का अपराधीकरण सत्ताधारी दल की उपलब्धि है।' 

बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने भी टीएमसी पर उंगली उठाई और मामले को सीबीआई को सौंपने की मांग की। अधिकारी ने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा कि क्षेत्र के टीएमसी नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा, 'इस दलबदल से डरे हुए टीएमसी पार्टी के शीर्ष स्तर के नेतृत्व में हड़कंप मच गया है। यह जघन्य राजनीतिक हत्या इसी की प्रतिक्रिया है।

बता दें कि कूच बिहार लोकसभा सीट से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक सांसद हैं, जो 2019 के चुनाव से पहले टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। उत्तर बंगाल के जिलों में भाजपा की मजबूत उपस्थिति है।

इन सबके बीच टीएमसी के दिनहाटा से विधायक उदयन गुहा ने बीजेपी के दावों को खारिज किया है। उन्होंने कहा, 'इस अपराध का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है जल्द ही सच्चाई सामने आएगी। बसुनिया का आपराधिक रिकॉर्ड था।'

टॅग्स :पश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी