लाइव न्यूज़ :

घरेलू हिंसा मामले में मोहम्मद शमी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट, 15 दिनों के भीतर करना होगा सरेंडर 

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 2, 2019 19:12 IST

मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच विवाद साल 2018 में भारतीय टीम के दक्षिण अफ्रीकी दौरे के बाद शुरू हुआ था। हसीन जहां ने शमी पर दूसरी महिलाओं से संबंध सहित घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था।

Open in App
ठळक मुद्दे पश्चिम बंगाल की अलीपुर कोर्ट ने मोहम्मद शमी और उनके भाई हसीद अहमद के खिलाफ उनकी पत्नी हसीन जहां द्वारा दायर घरेलू हिंसा के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए हैं।कोर्ट ने उन्हें 15 दिनों के भीतर सरेंडर करने को कहा है।

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, पश्चिम बंगाल की अलीपुर कोर्ट ने मोहम्मद शमी और उनके भाई हसीद अहमद के खिलाफ उनकी पत्नी हसीन जहां द्वारा दायर घरेलू हिंसा के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए हैं। साथ ही साथ कोर्ट ने उन्हें 15 दिनों के भीतर सरेंडर करने को कहा है।

बता दें कि मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच विवाद साल 2018 में भारतीय टीम के दक्षिण अफ्रीकी दौरे के बाद शुरू हुआ था। हसीन जहां ने शमी पर दूसरी महिलाओं से संबंध सहित घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। साथ ही हसीन जहां ने शमी पर मैच फिक्सिंग में शामिल होने सबंधी गंभीर आरोप लगाये थे। दोनों के बीच मार्च-2018 में उस समय विवाद शुरू हुआ जब हसीन जहां ने शमी के कुछ कथित निजी चैट सोशल मीडिया पर डाल दिये थे। इसके बाद तमाम विवादों के बीच हसीन ने हर महीने गुजारे-भत्ते के लिए शमी से 10 लाख रुपये प्रति महीने मांगे थे। 

मोहम्मद शमी और हसीन ने 2014 में प्रेम विवाह किया था। कहा जाता है कि दोनों की पहली मुलाकात 2012 में आईपीएल के दौरान हुई थी। तब हसीन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर लीडर का काम कर रही थीं। 

उसी दौरान उनकी शमी से मुलाकात हुई और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे और करीब दो साल के डेट के बाद 2014 में शादी कर ली। शादी के बाद हसीन ने अपना काम छोड़ दिया। दोनों की ढाई साल की बेटी भी है।

इधर, मोहम्मद शमी वेस्टइंडीज दौरे पर हैं और उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी की बदौलत नया रिकॉर्ड बनाया है, जिसमें उन्होंने पूर्व गेंदबाज जहीर खान को पीछे छोड़ दिया। मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट में 150 विकेट पूरे कर लिए हैं और सबसे तेज 150 विकेट लेने के मामले में जहीर खान को पीछे छोड़ दिया। शमी सबसे तेजी से 150 विकेट तक पहुंचने के वाले भारत के तीसरे गेंदबाज हैं। शमी से आगे कपिल देव और जवागल श्रीनाथ ही हैं।

टॅग्स :मोहम्मद शमीहसीन जहांपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया