लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: वेतन में लगातार हो रहे कटौती से परेशान 28 वर्षीय ITI शिक्षक ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: March 6, 2020 13:42 IST

अभ्रज्योति बिस्वास का शव मिलने के बाद आईटीआई के शिक्षकों ने प्राचार्य के कार्यालय के भीतर प्रदर्शन किया और अपने सहयोगी की मौत के विरोध में शुक्रवार को कक्षाओं का बहिष्कार करने का फैसला किया।

Open in App
ठळक मुद्देअभ्रज्योति बिस्वास के सहकर्मियों का आरोप है कि वह आईटीआई के प्राचार्य रणबीर सिंह द्वारा छोटी-छोटी बातों पर वेतन में लगातार कटौती किये जाने से परेशान था।बिस्वास की एक सहयोगी सुभाश्री मोइत्रा ने कहा कि उन्होंने अपनी मौत से एक दिन पहले वेतन कटौती के चलते घर चलाने में आ रही दिक्कतों के बारे में बताया था।

जलपाईगुड़ीपश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के एक अंशकालिक शिक्षक ने कथित रूप से वेतन में लगातार कटौती से तंग आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि सिलीगुड़ी निवासी अभ्रज्योति बिस्वास (28) बृहस्पतिवार को आईटीआई के एक कमरे में फंदे से लटके हुए पाए गए।

उन्होंने बताया कि बिस्वास के सहकर्मियों का आरोप है कि वह आईटीआई के प्राचार्य रणबीर सिंह द्वारा छोटी-छोटी बातों पर वेतन में लगातार कटौती किये जाने से परेशान था। सूत्रों ने बताया कि बिस्वास का शव मिलने के बाद आईटीआई के शिक्षकों ने प्राचार्य के कार्यालय के भीतर प्रदर्शन किया और अपने सहयोगी की मौत के विरोध में शुक्रवार को कक्षाओं का बहिष्कार करने का फैसला किया।

अधिकारी ने कहा कि बिस्वास के सहयोगियों ने दावा किया है कि बिस्वास ने वेतन कटौती से बचने के लिए हाल ही में टाइफाइड से पीड़ित होने के बावजूद कई दिनों तक काम किया।

बिस्वास की एक सहयोगी सुभाश्री मोइत्रा ने कहा कि उन्होंने अपनी मौत से एक दिन पहले वेतन कटौती के चलते घर चलाने में आ रही दिक्कतों के बारे में बताया था। उनके परिवार में बुजुर्ग मां और एक भाई है। बिस्वास ने अपनी मां के लिये छोड़े गए सुसाइड नोट में लिखा है कि उस पर कोई कर्ज नहीं है।

टॅग्स :जलपाईगुड़ीपश्चिम बंगालकेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला