लाइव न्यूज़ :

रिसॉर्ट से प्रतिबंधित नशीले पदार्थ जब्त, रेव पार्टी का भंडाफोड़, 2012 में माकपा के बागी नेता चंद्रशेखरन हत्याकांड का दोषी समेत 16 अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2022 20:11 IST

रेव पार्टी का भंडाफोड़ करते हुए एक कुख्यात अपराधी किरमानी मनोज को हिरासत में ले लिया था, जो 2012 में माकपा के बागी नेता टी पी चंद्रशेखरन हत्याकांड का दोषी है।

Open in App
ठळक मुद्देमनोज पैरोल पर रहने के दौरान पार्टी में शामिल हुआ था।पुलिस ने इसके साथ ही 15 अन्य व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया था। एनडीपीएस कानून, 1985 की धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।

वायनाडः  केरल में वायनाड जिले के एक रिसॉर्ट से प्रतिबंधित नशीले पदार्थ जब्त होने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक राजनीतिक हत्या मामले के एक दोषी सहित 16 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने सोमवार देर रात एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ करते हुए एक कुख्यात अपराधी किरमानी मनोज को हिरासत में ले लिया था, जो 2012 में माकपा के बागी नेता टी पी चंद्रशेखरन हत्याकांड का दोषी है। पुलिस ने इसके साथ ही 15 अन्य व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया था। मनोज पैरोल पर रहने के दौरान पार्टी में शामिल हुआ था।

इन सभी पर एनडीपीएस कानून, 1985 की धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। पुलिस को शक है कि गिरफ्तार किए गए ज्यादातर लोगों की पृष्ठभूमि आपराधिक रही है। पुलिस ने बताया कि रेव पार्टी का आयोजन कंबालाक्कड़ मोहसिन नाम के एक गैंगस्टर ने अपनी शादी की सालगिरह के जश्न के तौर पर किया था।

इस बीच, वटाकारा से विधायक के के रेमा ने आरोप लगाया कि चंद्रशेखरन के हत्यारों को राज्य में सत्तारूढ़ माकपा से संरक्षण मिल रहा है। मनोज की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चंद्रशेखरन की पत्नी रेमा ने कहा कि वह आश्चर्यचकित नहीं हैं क्योंकि यह एक ज्ञात तथ्य है कि चंद्रशेखरन हत्याकांड के दोषी माकपा के संरक्षण में रह रहे हैं।

उन्होंने संवाददातओं से कहा, ‘‘वे (दोषी) कोविड-19 महामारी के फैलने के बाद से पिछले दो वर्षों से पैरोल पर हैं।’’ उन्होंने सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि राज्य पुलिस की खुफिया शाखा मनोज जैसे दोषियों की गतिविधियों पर नजर रखने में विफल रही जो पैरोल पर हैं। रेमा पूर्व माकपा नेता चंद्रशेखरन द्वारा स्थापित आरएमपी की नेता हैं। चंद्रशेखरन की कथित तौर पर माकपा कार्यकर्ताओं ने चार मई 2012 को हत्या कर दी थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?