लाइव न्यूज़ :

70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बस चला रहा था, ट्रक को आता देख?, चालक ने कहा- नियंत्रित करने की कोशिश की, नाकाम, बाद क्या हुआ और मुझे कैसे बाहर निकाला गया, नहीं पता, वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2025 11:15 IST

हिरियूर के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने एक निजी लक्जरी स्लीपर बस को टक्कर मार दी, जिससे बस में आग लग गई और कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देदुर्घटना में बस चालक रफीक घायल हो गया जिसका इलाज हो रहा है।ट्रक को देखकर उसने अपने वाहन को नियंत्रित करने की कोशिश की।ट्रक सड़क पर बने डिवाइडर के दूसरी ओर से सामने आया और टकरा गया।

चित्रदुर्गः कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में बुधवार देर रात एक ट्रक के बस से टकराने की घटना पर बस चालक ने बताया कि विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक को देखकर उसने अपने वाहन को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुधवार देर रात करीब दो बजे हिरियूर के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने एक निजी लक्जरी स्लीपर बस को टक्कर मार दी, जिससे बस में आग लग गई और कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में बस चालक रफीक घायल हो गया जिसका इलाज हो रहा है।

उसने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ट्रक सड़क पर बने डिवाइडर के दूसरी ओर से सामने आया और टकरा गया। ट्रक की रफ्तार बहुत तेज थी। उस समय मैं 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बस चला रहा था। मैंने सामने से वाहन को आते देखा। मुझे केवल इतना याद है कि ट्रक बस से टकराया, उसके बाद क्या हुआ और मुझे कैसे बाहर निकाला गया, यह मुझे नहीं पता।’’

बस चालक ने कहा, ‘‘सामने से वाहन को आते देख मैंने बस को नियंत्रित करने की कोशिश की। मेरी बस बगल से जा रहे एक अन्य वाहन से भी छू गई थी। मुझे नहीं पता वह कौन सा वाहन था लेकिन मैं नियंत्रण नहीं कर सका।’’ बस के खलासी मोहम्मद सादिक को हादसे में मामूली चोट आई है और उनका भी इलाज हो रहा है।

सादिक ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह बस से बाहर जा गिरे। उन्होंने कहा, ‘‘सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारी। मैं बस के अगले हिस्से में था और हादसे के समय सो रहा था। टक्कर के प्रभाव से बस का शीशा टूट गया और मैं बाहर जा गिरा।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटकसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट