लाइव न्यूज़ :

UP: अलीगढ़ यूनिवर्सिटी परिसर में शिक्षक की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2025 12:15 IST

UP: उन्होंने बताया कि यह घटना रात नौ बजे के बाद की है जब अली अपनी नियमित दिनचर्या के तहत टहलते हुए एएमयू कैंटीन में चाय पीने गए थे।

Open in App

UP: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) परिसर में टहल रहे एक स्कूल शिक्षक की अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एएमयू के प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम अली ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि एएमयू से संबद्ध एबीके यूनियन हाई स्कूल के शिक्षक राव दानिश अली बुधवार रात भोजन के बाद अपने दो सहकर्मियों के साथ कैनेडी सभागार के पास टहल रहे थे, तभी कुछ नकाबपोश लोगों ने उन्हें रोका, उनसे कुछ देर बात की और फिर बेहद करीब से उन पर गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि दानिश मौके पर ही गिर पड़े और उन्हें जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रॉक्टर ने बताया कि अली के साथ मौजूद लोग हमलावरों की पहचान नहीं कर सके क्योंकि उनके चेहरे ढके हुए थे, लेकिन उन्होंने पुलिस को बताया कि गोलीबारी से पहले कुछ कहासुनी हुई थी। उन्होंने बताया कि यह घटना रात नौ बजे के बाद की है जब अली अपनी नियमित दिनचर्या के तहत टहलते हुए एएमयू कैंटीन में चाय पीने गए थे।

उन्होंने बताया कि कैंटीन के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में गोलीबारी की घटना रिकॉर्ड हुई है लेकिन अंधेरा, कोहरा और चेहरे पर नकाब होने के कारण हमलावर स्पष्ट नहीं दिख रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हमलावरों को पकड़ने के लिए अलर्ट जारी किया गया। एसएसपी ने बुधवार देर रात संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने हत्या के मकसद का पता लगाने के लिए शिक्षक के परिवार और सहकर्मियों से बात की है, हालांकि अभी तक कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला है।

उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। 

टॅग्स :अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी (एएमयू)अलीगढ़हत्याउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?