लाइव न्यूज़ :

Delhi: क्रिसमस और नए साल के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 20,000 पुलिसकर्मी तैनात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2025 11:51 IST

Delhi:दिल्ली यातायात पुलिस कनॉट प्लेस, हौज खास, बाजारों और मॉल के आसपास वाहनों की आवाजाही पर विशेष ध्यान देगी।

Open in App

Delhi: दिल्ली पुलिस ने क्रिसमस और नए साल के जश्न के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी है और लगभग 20,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश से सटी दिल्ली की सीमाओं और राजस्थान से सटे क्षेत्रों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है, क्योंकि इन मौकों पर पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में लोगों के दिल्ली आने की संभावना है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘उपद्रव रोकने, जन सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस और अर्धसैनिक बलों सहित लगभग 20,000 पुलिसकर्मी राष्ट्रीय राजधानी में तैनात हैं।’’ उन्होंने बताया कि उपद्रव और गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख प्रवेश बिंदुओं पर अतिरिक्त चौकियां बनाई गई हैं, अवरोधक लगाए गए हैं और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।

पुलिस ने बताया कि दिल्ली में प्रवेश के 15 प्रमुख रास्तों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, जहां पड़ोसी राज्यों से वाहनों के आने की संभावना है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने, तेज गति और मोटरसाइकिल से खतरनाक करतब करने पर नियंत्रण के लिए विस्तृत योजना बनाई है। उन्होंने बताया कि देर शाम और रात के समय यातायात कर्मियों की मदद के लिए स्थानीय थाने से अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘सभी थाना प्रभारियों को क्रिसमस और नववर्ष के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी टीम के साथ इलाके में गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। वाहन से करतब करने जैसी गतिविधियों में शामिल वाहनों को तुरंत जब्त किया जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’

पुलिस टीम बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, होटल, धर्मशालाओं और रात्रि आश्रयों पर भी जांच कर रही हैं ताकि वहां रहने वालों की पहचान की जा सके और अवैध रूप से रह रहे लोगों को चिह्नित किया जा सके। दिल्ली यातायात पुलिस ने बताया कि उनका मुख्य ध्यान कनॉट प्लेस, हौज खास, प्रमुख बाजारों और मॉल जैसे अधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहन के सुचारू आवागमन और भीड़ प्रबंधन पर रहेगा।

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) प्रशांत गौतम ने बताया, ‘‘शाहदरा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस और यातायात व्यवस्था की गई है। लगभग 400 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और लगभग 80 वाहन लगातार गश्त करेंगे।’’ उन्होंने बताया कि स्थायी चौकियों के अलावा चौबीसों घंटे जांच के लिए 77 अतिरिक्त चौकियां भी स्थापित की गई हैं। 

टॅग्स :क्रिसमसदिल्ली पुलिसन्यू ईयर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज