लाइव न्यूज़ :

Daryaganj building collapse: इमारत ढहने से जुबैर, गुलसागर और तौफीक की मौत, बचाव अभियान जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 20, 2025 14:58 IST

Daryaganj building collapse: अधिकारी ने बताया कि सद्भावना पार्क के पास एक इमारत ढह गई, जिसमें जुबैर, गुलसागर और तौफीक सहित तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देतथ्यों की पुष्टि के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।घटना की सूचना दोपहर 12 बजकर 14 मिनट पर मिली।अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और बचाव कार्य जारी है।

Daryaganj building collapse: मध्य दिल्ली के दरियागंज में सद्भावना पार्क के पास बुधवार को एक इमारत के ढह जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सद्भावना पार्क के पास एक इमारत ढह गई, जिसमें जुबैर, गुलसागर और तौफीक सहित तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) निधिन वलसन ने बताया कि घायलों को लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल (एलएनजेपी) अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) सहित नगर निगम के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और बचाव कार्य जारी है। तथ्यों की पुष्टि के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना दोपहर 12 बजकर 14 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने कहा, ‘‘तीन लोगों को मलबे से निकाला गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया।’’ अधिकारियों ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक बचाव अभियान जारी था। इमारत ढहने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसDelhi Municipal Corporation
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?