लाइव न्यूज़ :

होटल में स्विफ्ट कार, जन्मदिन मना रहे युवक की मौत और प्रेमिका समेत 3 घायल, देखिए हॉरर वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 1, 2025 17:23 IST

तेज रफ्तार कार अचानक सीढ़ियों पर चढ़ जाती है और दो को टक्कर मारती है और हवा में उछाल देती है, जबकि तीसरा बाल-बाल बच जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देहोटल के फूड कोर्ट के बाहर सीढ़ियों पर खड़ा दिखाई दे रहा है। हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित राजा जी ढाबे पर आया था।प्रेमिका समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हापुड़ः उत्तर प्रदेश के हापुड़ में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 से स्विफ्ट कार एक होटल में घुस गई, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति सफेद पगड़ी और कुर्ता पहने हुए दो अन्य लोगों के साथ होटल के फूड कोर्ट के बाहर सीढ़ियों पर खड़ा दिखाई दे रहा है। जैसे ही वे नीचे उतरने लगते हैं, तेज रफ्तार कार अचानक सीढ़ियों पर चढ़ जाती है और उनमें से दो को टक्कर मारती है और उन्हें हवा में उछाल देती है, जबकि तीसरा बाल-बाल बच जाता है। इसके बाद कार पीड़ितों को घसीटते हुए फूड कोर्ट के पास रुकती है।

 

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक तेज रफ्तार कार के अचानक ढाबे में घुस जाने के कारण वहां जन्मदिन मना रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी प्रेमिका समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना सोमवार रात की है जब बुलंदशहर के फरादपुर गांव का अजीतपाल (34) अपनी प्रेमिका आकांक्षा के साथ उसके जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित राजा जी ढाबे पर आया था।

पुलिस ने बताया कि दोनों ने साथ बैठकर केक काटा और खाना खाया। इसके बाद वे ढाबे के गेट पर टहलने के लिए बाहर निकले ही थे कि तभी वहां से गुजर रही एक तेज रफ्तार कार ने प्रेमी युगल को टक्कर मार दी। इस हादसे में अजीतपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आकांक्षा और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह हादसा इतना भीषण था कि ढाबे के भीतर बैठे लोग दहशत में आ गए और मौके पर अफरातफरी मच गई। अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक अजीतपाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जबकि घायलों को हापुड़ के गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है और मौके से फरार हुए चालक की तलाश में जुट गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा