लाइव न्यूज़ :

WATCH Bhankrota Fire Accident: जिंदा जले 5, अब तक 7 की मौत, 37 झुलसे?, सीएनजी और एलपीजी ट्रक-बस में टक्कर?, 40 वाहन में आग, देखें मंजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2024 11:18 IST

WATCH Bhankrota Fire Accident: घटनास्‍थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि बहुत ही दर्दनाक घटना है। मैं अस्पताल जाकर आया हूं। मैंने वहां उचित व्‍यवस्‍थाएं करने के निर्देश दिए हैं। हम घटना की विस्तृत जांच करवाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देWATCH Bhankrota Fire Accident: 7 लोगों की मौत हुई है।WATCH Bhankrota Fire Accident: 37 अन्य झुलस गए। WATCH Bhankrota Fire Accident: अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

WATCH Bhankrota Fire Accident:जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक भीषण हादसे के कारण ट्रक तथा बस सहित कई वाहनों में आग लगने से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और 37 अन्य झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जयपुर के पुलिस आयुक्‍त बीजू जार्ज जोसेफ ने बताया, ‘‘7 लोगों की मौत हुई है।’’ घटनास्‍थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, ‘‘बहुत ही दर्दनाक घटना है। मैं अस्पताल जाकर आया हूं। मैंने वहां उचित व्‍यवस्‍थाएं करने के निर्देश दिए हैं। हम घटना की विस्तृत जांच करवाएंगे।

घायलों के इलाज की व्यवस्था करेंगे।’’ उन्‍होंने कहा, ‘‘ऐसे हादसों को किस तरह से रोका जाए इस पर भी सरकार निश्चित रूप से विचार करेगी। प्रशासन पूरी तरह से लगा (बचाव कार्य में) हुआ है।’’ इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, जिलाधिकारी जितेंद्र सोनी तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

अधिकारियों के बताया कि यह हादसा भांकरोटा के पास जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ जब गैस आदि से भरा एक ट्रक दूसरे ट्रकों से टकरा गया। उन्होंने बताया कि ट्रक में लगी आग ने राष्ट्रीय राजमार्ग के कई ट्रकों व अन्य वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में कम से कम तीस वाहनों के जलने की सूचना है।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों को सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इससे पहले अस्पताल पहुंचे और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्‍होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस टैंकर में आग लगने की घटना में नागरिकों के हताहत होने का दुखद समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित है।

घटना की सूचना मिलते ही एसएमएस अस्पताल जाकर चिकित्सकों को तत्काल आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं घायलों की समुचित देखभाल हेतु निर्देशित किया।’’ मुख्यमंत्री के अनुसार, ‘‘प्रशासन द्वारा बचाव कार्य निरंतर जारी है। स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाएं पूरी तत्परता से कार्यरत हैं।’’ स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर भी एसएमएस अस्पताल पहुंचे।

इससे पहले भांकरोटा थाना के प्रभारी मनीष गुप्ता ने बताया, ‘‘आग ने कई ट्रकों को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रकों की सटीक संख्या अभी पता नहीं चल पाई है। कई लोग झुलस गए हैं, जिन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया है।’’ उन्होंने बताया कि यह घटना पेट्रोल पंप के सामने हुई और मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं तथा आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। गुप्ता ने बताया कि एहतियातन राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया है जिससे जाम लग गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजयपुरAjmerराजस्थानPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम