लाइव न्यूज़ :

Vivek Bindra FIR News: 6 दिसंबर को शादी, 14 दिसंबर को केस दर्ज, कान का पर्दा फटा, मोबाइल तोड़ा, पूरे शरीर पर चोट निशान, जानें क्या लगे आरोप, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 23, 2023 13:25 IST

Vivek Bindra FIR News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में मामूली विवाद में पत्नी के साथ मारपीट करने के मामले में ‘मोटिवेशनल स्पीकर’ विवेक बिंद्रा के खिलाफ सेक्टर-126 थाने में केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा सेक्टर 126 पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया।पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया। आरोप की गहन जांच की जाएगी।

Vivek Bindra FIR News: उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने ‘मोटिवेशनल स्पीकर’ विवेक बिंद्रा के खिलाफ उनकी पत्नी यानिका बिंद्रा के साथ मारपीट करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। रिपोर्ट के अनुसार विवेक बिंद्रा ने 6 दिसंबर को यानिका से शादी की थी। लेकिन आठ दिन बाद 14 दिसंबर को बिंद्रा के खिलाफ नोएडा सेक्टर 126 पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया।

अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया। बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ और संस्थापक और एक अच्छे प्रेरक वक्ता बिंद्रा पर 323, 504, 427 और 325 सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। नोएडा पुलिस कथित तौर पर मामले की जांच कर रही है और कहा है कि आरोप की गहन जांच की जाएगी।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार यानिका के भाई वैभव ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि बिंद्रा ने उसकी बहन को एक कमरे में बंद कर दिया, गालियां दीं और गंभीर शारीरिक हमला किया, जिसके परिणामस्वरूप उसके पूरे शरीर पर चोटें आईं। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि पिटाई के बाद महिला का कई दिन तक दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार चलता रहा। आरोप है कि महिला के साथ इस कदर मारपीट की गई है कि उनकी कान का पर्दा तक फट गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वीडियो जिसे सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है। यानिका को कथित तौर पर डॉक्टरों को अपनी चोट के निशान दिखाते हुए देखा जा सकता है। वैभव ने कहा, ''कान पर हमले के कारण वह ठीक से सुन भी नहीं पा रही है।'' उन्होंने बताया कि यानिका फिलहाल दिल्ली के कैलाश दीपक अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है।

एक अन्य हाई-प्रोफाइल भारतीय प्रेरक वक्ता और यूट्यूबर संदीप माहेश्वरी का एक वीडियो वायरल होने के बाद बिंद्रा को एक कथित घोटाले को लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी का भी सामना करना पड़ रहा है। माहेश्वरी ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर "अनवीलिंग ए मेजर स्कैम" शीर्षक से एक वीडियो अपलोड किया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडानोएडा समाचारNoida Policeउत्तर प्रदेशदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO