लाइव न्यूज़ :

Viral Video: बेंगलुरु के मंदिर में प्रार्थना कर रही थी महिला, तभी चोर उड़ा ले गया गले से चेन; दंग रह गए लोग

By अंजली चौहान | Updated: October 15, 2024 09:59 IST

Viral Video:घटना के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। स्थानीय पुलिस ने मंदिर से सीसीटीवी फुटेज एकत्र की है और चोर का पता लगाने के लिए मामले की सक्रियता से जांच कर रही है।

Open in App

Viral Video: भगवान के दर्शन के लिए मंदिरों में भक्त बेखौफ जाते हैं और भक्ति में लीन होकर पूजा करते हैं। मगर इसका नाजायज फायदा अपराधी उठा लेते हैं और चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। ताजा मामला कर्नाटक के बेंगलुरु से सामने आया है, जहां दिन-दहाड़े एक महिला की चेन चोरी कर ली गई। 

दरअसल, बेंगलुरु के शंकर नगर इलाके में पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर की खिड़की के बाहर से एक महिला की सोने की चेन छीन ली गई। यह घटना कथित तौर पर 10 अक्टूबर को गणेश मंदिर में हुई थी और एक साथी भक्त ने इसका वीडियो बना लिया।

वीडियो में नीली साड़ी पहने एक बुजुर्ग महिला को खिड़की के पास बैठकर अन्य भक्तों के साथ पूजा-पाठ करते हुए दिखाया गया है। अचानक खिड़की के बाहर से एक आदमी ने अपना हाथ बढ़ाया और उसके गले से सोने की चेन छीन ली। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, चोर चेन का आधा हिस्सा लेकर भागने में सफल रहा, जिसका वजन लगभग 30 ग्राम था। घटना के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। स्थानीय पुलिस ने मंदिर से सीसीटीवी फुटेज एकत्र की है और चोर का पता लगाने के लिए मामले की सक्रियता से जांच कर रही है।

हालांकि, मंदिर में चोरी की यह पहली घटना नहीं है इससे पहले राधा-कृष्ण की अष्टधातु (आठ धातु मिश्र धातु) की मूर्ति को चोरी के आठ दिन बाद 1 अक्टूबर को प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर में गौ घाट आश्रम मंदिर में लौटा दिया गया, साथ ही चोर ने माफीनामा भी दिया। 

टॅग्स :वायरल वीडियोक्राइमबेंगलुरुBengaluru PoliceमहिलाWoman
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने