लाइव न्यूज़ :

Viral Video: शादी से लौट रही SUV ने बाइक को मारी टक्कर, हवा में उछला शख्स; वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

By अंजली चौहान | Updated: March 4, 2025 14:58 IST

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर बाइक सवारों से टकरा गई, जिससे दोनों युवक दूर जा गिरे

Open in App

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक रोड एक्सीडेंट का डरा देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में तेज रफ्तार कार का कहर बाइक सवार पर दिखाई दिया जिसकी टक्कर से बाइक पर बैठा शख्स हवा में उछल गया। 

घटना का वीडियो वायरल होते ही इसकी पड़ताल की गई तो बताया जा रहा है कि वीडियो उत्तर प्रदेश के रायबरेली का है। रायबरेली में एक एसयूवी और मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों की दुर्घटना कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। यह दुर्घटना रविवार, 2 मार्च को लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऊंचाहार बाजार क्षेत्र में हुई।

एक रिपोर्ट के अनुसार, फूलों से सजी एसयूवी दूल्हे को लेने जा रही थी, तभी उसकी बाइक से टक्कर हो गई और वे 15 फीट दूर जा गिरे।

वायरल फुटेज में दो लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर सड़कों पर जा रहे हैं, तभी पलक झपकते ही एसयूवी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से वे हवा में उछल गए और इलेक्ट्रिक रिक्शा के पास जमीन पर गिर गए। वीडियो में एसयूवी को घटनास्थल से तेजी से भागते हुए भी देखा जा सकता है।

वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से प्रतिक्रियाएं मिल रही है। और सोशल मीडिया पर लोगों में आक्रोश फैल गया। एक यूजर ने मामले की तत्काल जांच की मांग की। एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, "पीली साड़ी वाली आंटी कार की चपेट में आने से बच गईं, और फिर भी चलती रहीं! यह दिखाता है कि हमारे समाज में "जीवित रहना" कितना सामान्य है।"

एक तीसरे यूजर ने प्रतिक्रिया दी, “यह कोई गलती या मामूली दुर्घटना नहीं है। यह निश्चित रूप से हत्या का प्रयास है। शुक्र है कि यह सीसीटीवी में कैद हो गया। हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।”

रायबरेली पुलिस ने कहा कि उन्होंने दुर्घटना का संज्ञान लिया है, और घायलों में से एक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि दुर्घटना में शामिल एसयूवी को जब्त कर लिया गया है।

टॅग्स :वायरल वीडियोसड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारएसयूवीबाइकरायबरेली
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?