लाइव न्यूज़ :

सजा के तौर पर सीनियर डॉक्टर ने दी जूनियर डॉक्टर को पूरे अस्पताल में दौड़ते रहने का आर्डर, वीडियो वायरल होने पर डीन ने दिया जांच आदेश

By आजाद खान | Updated: March 23, 2022 13:35 IST

वीडियो के वायरल होने के बाद मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर दीपक होवाले ने इसके जांच का आदेश दे दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसूरत के एक सरकारी अस्पताल में नए तरीके से सजा देने की बात सामने आई है। यहां पर सीनियर डॉक्टर द्वारा एक जूनियर डॉक्टर को दौड़ते रहने की सजा दी गई थी। इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

सूरत:गुजरात के एक सरकारी अस्पताल में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां पर सीनियर डॉक्टर द्वारा एक जूनियर डॉक्टर को प्रताड़ित करने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर यहां के सीनियर डॉक्टर ने एक जूनियर डॉक्टर को दौड़ते रहने की सजा दी थी जिसके बाद वह डॉक्टर पूरे अस्पताल में रन करते हुए दिखाई दिया है। इस घटना का वीडियो भी बना है जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद मामले की जांच का आदेश दे दिया गया है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, यहां घटना सूरत महानगर पालिका की ओर से संचालित एक हॉस्पिटल के हड्डी रोग विभाग की है। वीडियो में यह देखा गया है सीनियर डॉक्टर जूनियर डॉक्टर के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही थी जिसके बाद सीनियर डॉक्टर ने जूनियर डॉक्टर को सजा के तौर पर पूरे अस्पताल में दौड़ लगाने को कहा था। इसके बाद जूनियर डॉक्टर को पूरे अस्पताल परिसर में रन करते हुए दिखाई दिया था। इस घटना का वीडियो भी बना था। डॉक्टर के दौड़ लगाते समय वहां पर आते-जाते मरीज और उनके परिजन भी दिखाई दिए हैं। 

5 सदस्यीय टीम करेगी घटना की जांच

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर दीपक होवाले ने इसके जांच का आदेश दे दिया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए 5 सदस्यीयों की टीम का गठन किया गया है। आपको बता दें कि डीन ने यह भी कहा है कि पीड़ित जूनियर डॉक्टर ने मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। अब इस बात का खुलासा जांच के समय ही होगा कि आखिर किस कारम जूनियर डॉक्टर को ऐसी सजा मिली थी। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस पर अपनी अलग-अलग राय भी दे रहे हैं और इसे खूब शेयर भी कर रहे हैं। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीगुजरातSuratवायरल वीडियोडॉक्टरdoctor
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो