लाइव न्यूज़ :

देखें CCTV वीडियो: साल भर से स्कूल प्रिंसिपल की पत्नी करती थी बेरहमी से पिटाई, पति ने जब कोर्ट से मांगी सुरक्षा तो....

By आजाद खान | Updated: May 25, 2022 14:12 IST

हालांके इस मामले में अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों के बीच यह मारपीट किस बात को लेकर होती है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देएक प्रिंसिपल के उसकी पत्नी द्वारा पिटाई खाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कैसे आरोपी पीड़ित की पिटाई कर रही है। इस वीडियो के आधार पर पीड़ित को कोर्ट ने सुरक्षा भी दिया है।

जयपुर:राजस्थान के भिवाड़ी के रहने वाले एक स्कूल प्रिंसिपल (School Principal) को कोर्ट ने सुरक्षा मुहैया कराई है। कोर्ट ने प्रिंसिपल को यह सुरक्षा उसकी पत्नी के चलते दी है। दरअसल, पीड़ित प्रिंसिपल का यह आरोप था कि उसकी पत्नी उसके साथ मारपीट करती है जिससे बचने के लिए उसने कोर्ट से सुरक्षा मांगी है। प्रिंसिपल का कहना है कि उसकी पत्नी करीब साल भर से उसे पीट रही है और ऐसे में जब पानी सर से ऊपर चला गया तो उसने शिकायत कर कोर्ट से सुरक्षा मांगी है। इसके पक्ष में प्रिंसिपल ने एक वीडियो भी कोर्ट में पेश किया है जिसके आधार पर उसे सुरक्षा दी गई है और पुलिस को मामले की जांच करने का भी आदेश दिया गया है। 

क्या है पूरा मामला

यह मामला अलवर के भिवाड़ी का है जहां पर प्रेम विवाग किए हुए पीड़ित प्रिंसिपल अजीत सिंह को उसकी आरोपी पत्नी सुमन पिटाई करती है। प्रिंसिपल का कहना है कि उसके हाथ में जो कुछ भी होता है, वह उसी से उस पर हमला कर देती है। प्रिंसिपल द्वारा कोर्ट में पेश किया हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो गया है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कैसे उसकी पत्नी उस पर हमला बोल रही है और वह प्रिंसिपल अपना बचाव कर रहा है। मीडिया में यह भी खबर चल रही है कि जब प्रिंसिपल ने बताया कि उसकी पत्नी उसके साथ घरेलू हिंसा करती है तो किसी ने प्रिंसिपल का भरोसा नहीं किया था। इस बात से परेशान होकर प्रिंसिपल ने घर में सीसीटीवी कैमरा लगाया जिससे इस बात का खुलासा हुआ था। 

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=420&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Fnavin.bhojpuria%2Fvideos%2F725568508790655%2F&show_text=false&width=560&t=0" width="560" height="420" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

7 साल पहले हुई थी दोनों की शादी

हालांकि यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि दोनों के बीच किस बात को लेकर यह मारपीट होती है। लेकिन इस हिंसा पर प्रिंसिपल का कहना है कि उन दोनों का विवाह सात साल पहले हुआ था। शादी के कुछ सालों तक सब मामला ठीक था, बाद में उसकी पत्नी ने उसके साथ हिंसा करना शुरू कर दिया था। वीडियो जारी होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने पीड़ित को पुलिस प्रोटेक्शन दिया है और इसकी जांच भी करने का आदेश दिया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस पर खूब मजे ले रहे है।  

टॅग्स :क्राइमAlwarराजस्थानवायरल वीडियोक्राइम न्यूज हिंदीसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल