लाइव न्यूज़ :

Video: घर की कड़ाही में पिस्टल धो रही थी महिला, वीडियो देखकर पुलिस ने की जांच तो सामने आया चौंकाने वाला सच, अवैध पिस्तौल फैक्ट्री पर कार्रवाई की गई

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 12, 2024 11:32 IST

Video: मामला मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के महुआ थाना क्षेत्र के गणेशपुरा गांव का है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए फुटेज में महिला को ब्रश से पिस्तौल साफ करते हुए दिखाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देवायरल हुए फुटेज में महिला को ब्रश से पिस्तौल साफ करते हुए दिखाया गया मामला मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के महुआ थाना क्षेत्र के गणेशपुरा गांव का हैहरकत में आई मध्यप्रदेश पुलिस ने अवैध पिस्तौल फैक्ट्री पर कार्रवाई की

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक महिला द्वारा अवैध हथियार साफ करने का वीडियो सामने आने के बाद जब पुलिस ने छानबीन की तो चौंकाने वाला सच सामने आया। पता चला कि अवैध हथियार बनाने की एक पूरी फैक्ट्री ही संचालित हो रही थी। हरकत में आई मध्यप्रदेश पुलिस ने अवैध पिस्तौल फैक्ट्री पर कार्रवाई की।

क्या है मामला ( illegal pistol factory in the Morena, Madhya Pradesh)

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार मामला मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के महुआ थाना क्षेत्र के गणेशपुरा गांव का है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए फुटेज में महिला को ब्रश से पिस्तौल साफ करते हुए दिखाया गया। यह वीडियो पुलिस तक भी पहुंचा। इसके बाद अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी। वीडियो की सत्यता की पुष्टि करने और संदिग्धों की पहचान करने के बाद पुलिस ने शुक्रवार, 9 अगस्त रात 8 बजे संदिग्ध फैक्ट्री पर छापा मारा।

यहां पुलिस के सामने चौंकाने वाला सच सामने आया। पूरी अवैध फैक्ट्री संचालित हो रही थी। पुलिस ने ऑपरेशन के दौरान वीडियो में दिखी महिला के पति शक्ति कपूर सखवार और उसके ससुर बिहारीलाल को गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों हथियारों का जखीरा लेकर भागने की कोशिश कर रहे थे। छापेमारी के दौरान अर्धनिर्मित हथियार मिले। 315 बोर और  32 बोर की पिस्तौल बरामद हुई। 

परिसर के आगे के निरीक्षण में हथियारों के अवैध उत्पादन के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री और मशीनरी का पता भी चला। शनिवार, 10 अगस्त को लगभग 1 बजे दोनों संदिग्धों की गिरफ्तारी हुई और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

दोनों आरोपियों को पुलिस ने अंबाह कोर्ट में पेश किया। बिहारीलाल सखवार को जेल भेज दिया गया, जबकि शक्ति कपूर को एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। लिस ने अवैध हथियार वितरण नेटवर्क की पूरी जानकारी हासिल करने और किसी अन्य सहयोगी की पहचान करने के लिए कपूर से पूछताछ की। जांच जारी है।

टॅग्स :वायरल वीडियोमध्य प्रदेशक्राइमMadhya Pradesh Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: खाटूश्याम धाम पहुंचे सचिन पायलट, श्रद्धा के साथ दिखी सियासी ताकत

भारतक्रूज दुर्घटना: मरीना, बेटा त्रिशन और मां मधुर मैसी की मौत, गृह प्रवेश समारोह में शामिल होने गया था परिवार, दिल्ली लौटने से पहले घूमने का फैसला किया

ज़रा हटकेVIDEO: वंदे भारत ट्रेन के खाने में निकली मक्खी!, डॉक्टर की पत्नी को आई उल्टियां

कारोबारग्रीन बिल्डिंग तकनीक अपना रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- प्रकृति के साथ चलना आज की जरूरत

क्राइम अलर्टबरगी डैम हादसाः मरने वाले में तिरुचिरापल्ली के कामराज, पत्नी करुकुझली और बेटे तमिल वेंधन, करुकुझली की रिश्तेदार पी सौभाग्या और बेटा पी मयूरन?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टछापेमारी कर 21 नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित निकाला, 450 से ज्यादा ऑर्केस्ट्रा सेंटरों को किया स्कैन, बांग्लादेशी पासपोर्ट और कई आपत्तिजनक दस्तावेज

क्राइम अलर्टप्रेम प्रसंग में गोली मारकर अरमान की हत्या, सुनसान जगह शव फेंका?, मृतक के मामा परवेज ने कहा-होटल में प्रेमिका से मिलने गया था और 5-6 लड़कों ने मारा?

क्राइम अलर्टपति नवाज की मौत और खून से लथपथ पड़ी हुई थी पत्नी नाजिया परवीन, घर में घुसकर धारदार हथियारों से एक दंपति पर हमला

क्राइम अलर्टशुक्रवार रात पुलिसकर्मियों के साथ हंसी-मजाक किया और साथ खाना खाकर क्वार्टर में गए एएसआई विष्णु कुमार, शनिवार को शव मेस में फंदे से लटका मिला

क्राइम अलर्टपेशाब करने घर से बाहर निकले, 60 वर्षीय बच्चू राम को पटक कर रौंदा, नवादा में हाथी मचा रहे हैं आतंक, अब तक 4 लोगों की गई?