लाइव न्यूज़ :

क्रूज दुर्घटना: मरीना, बेटा त्रिशन और मां मधुर मैसी की मौत, गृह प्रवेश समारोह में शामिल होने गया था परिवार, दिल्ली लौटने से पहले घूमने का फैसला किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2026 18:10 IST

Cruise accident: हादसे में मरीना (39), उनका चार वर्षीय बेटा त्रिशन उर्फ जहां, मरीना की मां मधुर मैसी (62) की मौत हो गई। वहीं मरीना के पति प्रदीप, 14 वर्षीय बेटी सिया उर्फ पीहू और मरीना के पिता जूलियस मैसी (65) बच गए।

Open in App
ठळक मुद्देCruise accident: बरगी बांध पर तेज हवाओं और ऊंची लहरों के कारण असंतुलित होकर पलट गया। Cruise accident: परिवार के सदस्य क्रूज के ऊपरी हिस्से में थे, तभी अचानक मौसम खराब हो गया।Cruise accident: मेरे माता-पिता, बहन, उसके बच्चे और जीजा जबलपुर गए थे।

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश में गृह प्रवेश समारोह में शामिल होने गए दिल्ली के एक परिवार की यात्रा नर्मदा नदी के बरगी जलाशय में क्रूज के पलटने के कारण दर्दनाक हादसे में बदल गई। इस दुर्घटना में परिवार के छह में से तीन सदस्यों की मौत हो गई। परिजन के अनुसार, दिल्ली कैंट क्षेत्र का मैसी परिवार मंगलवार को जबलपुर में एक रिश्तेदार के गृह प्रवेश समारोह में शामिल होने गया था। कार्यक्रम के बाद उन्होंने दिल्ली लौटने से पहले घूमने का फैसला किया। बृहस्पतिवार शाम, परिवार करीब 40 यात्रियों के साथ मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा संचालित क्रूज पर सवार हुआ।

जो बरगी बांध पर तेज हवाओं और ऊंची लहरों के कारण असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में मरीना (39), उनका चार वर्षीय बेटा त्रिशन उर्फ जहां, मरीना की मां मधुर मैसी (62) की मौत हो गई। वहीं मरीना के पति प्रदीप, 14 वर्षीय बेटी सिया उर्फ पीहू और मरीना के पिता जूलियस मैसी (65) बच गए।

मरीना के भाई कुलदीप मोहन ने बताया, “मेरे माता-पिता, बहन, उसके बच्चे और जीजा जबलपुर गए थे। उन्हें बृहस्पतिवार को लौटना था, लेकिन वे भ्रमण पर चले गए और यह हादसा हो गया।” घटना को याद करते हुए उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्य क्रूज के ऊपरी हिस्से में थे, तभी अचानक मौसम खराब हो गया।

उन्होंने कहा, “मेरी बहन वीडियो कॉल पर हमें नजारा दिखा रही थी। अचानक सब बदल गया। वह ‘मुझे बचा लो...मुझे बचा लो’ कहकर रो रही थी और फिर फोन कट गया।” उन्होंने बताया कि लहरें तेज हो गईं और क्रूज डगमगाने लगा। मोहन ने कहा, “ऊपरी मंजिल से लोग नीचे भागे। क्रूज बुरी तरह हिल रहा था और पानी अंदर जाने लगा था। तब मेरे जीजा प्रदीप ने तुरंत जीवन रक्षक जैकेट ढूंढनी शुरू की।”

मोहन के अनुसार, प्रदीप ने जीवनरक्षक जैकेट निकालकर यात्रियों में बांटनी शुरू की, जिसके बाद कुछ लोगों ने जैकेट पहनी, जबकि कुछ डर के कारण पानी में कूद गए। उन्होंने कहा कि पानी में कूदने वालों को स्थानीय ग्रामीणों ने रस्सियों और बचाव उपकरणों से बचाया, जिनमें उनके पिता भी शामिल थे।

मोहन ने बताया कि प्रदीप को तैरना आता था, उन्होंने खुद और अपनी बेटी को बचा लिया, लेकिन इससे पहले कि वे परिवार के बाकी सदस्यों को खोज पाते, वे क्रूज के नीचे फंस चुके थे। परिजन ने इस हादसे के लिए लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि ‘येलो अलर्ट’ के बावजूद पर्यटकों को कोई चेतावनी नहीं दी गई।

मोहन ने कहा, “अगर लोगों को मौसम के खतरे के बारे में बताया जाता, तो कोई भी क्रूज पर सवार नहीं होता।” उन्होंने पर्यटन स्थल पर स्थायी बचाव व्यवस्था नहीं होने पर भी सवाल उठाए। मोहन ने कहा, “किनारे से सिर्फ 150–200 मीटर दूर थे, लेकिन लहरें इतनी तेज थीं कि लोग वापस किनारे से पीछे की ओर जाने लगे। ऐसे स्थान पर स्थायी बचाव टीम होनी चाहिए थी।”

एक अन्य रिश्तेदार संगीता कोरी ने आरोप लगाया कि क्रूज में क्षमता से अधिक लोग सवार थे और स्थानीय ग्रामीणों ने चालक को सुरक्षित दिशा में ले जाने की सलाह दी थी, लेकिन उसने बात नहीं मानी।शुक्रवार को बरगी बांध से पांच और शव बरामद किए गए, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई, जबकि छह अन्य पर्यटक लापता हैं।

अब तक 28 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। बचे हुए लोगों ने सुरक्षा में लापरवाही, पर्याप्त जीवन रक्षक जैकेट न होने और अन्य खामियों के आरोप लगाए हैं। इसके बाद राज्य सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए और क्रूज चालक दल के तीन सदस्यों को बर्खास्त कर दिया।

टॅग्स :जबलपुरमध्य प्रदेशदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजनगणना 2027ः बढ़-चढ़कर किरायेदार और प्रवासी लें भाग?, अधिकारियों ने कहा-ओटीपी, यूपीआई पिन या किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं करिए?

कारोबारग्रीन बिल्डिंग तकनीक अपना रहा एमपी, सीएम डॉ. मोहन बोले- प्रकृति के साथ चलना आज की जरूरत

क्राइम अलर्टबरगी डैम हादसाः मरने वाले में तिरुचिरापल्ली के कामराज, पत्नी करुकुझली और बेटे तमिल वेंधन, करुकुझली की रिश्तेदार पी सौभाग्या और बेटा पी मयूरन?

भारतJabalpur cruise accident: चीखें, दहशत और हाथ में 'सीलबंद' लाइफ जैकेट; नए वीडियो ने खोली सुरक्षा दावों की पोल

भारतजबलपुर के बरगी डैम हादसे को लेकर चार अधिकारी कर्मचारी सस्पेंड

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: खाटूश्याम धाम पहुंचे सचिन पायलट, श्रद्धा के साथ दिखी सियासी ताकत

भारतयूपी के नौवीं कक्षा के बच्चे पढ़ेंगे, लता मंगेशकर के जीवन संघर्ष

भारतलेखक-गीतकार प्रसून जोशी को प्रसार भारती का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

भारत"एग्जिट पोल सिर्फ़ शेयर बाज़ार में हेरफेर करने की एक कोशिश है, हम 200 से ज़्यादा सीटें जीतेंगे", ममता बनर्जी ने टीएमसी कार्यकर्ताओं से कहा

भारतWest Bengal Polls results: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में 165 अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षक और 77 पुलिस पर्यवेक्षक तैनात किए