बरगी डैम हादसाः मरने वाले में तिरुचिरापल्ली के कामराज, पत्नी करुकुझली और बेटे तमिल वेंधन, करुकुझली की रिश्तेदार पी सौभाग्या और बेटा पी मयूरन?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2026 12:37 IST2026-05-02T12:08:44+5:302026-05-02T12:37:50+5:30

करुकुझली की रिश्तेदार पी सौभाग्या (42) और सौभाग्या का बेटा पी मयूरन (आठ) की भी मौत हो गई। ये दोनों तिरुपुर के रहने वाले थे।

Bargi Dam accident 5 tourists Tamil Nadu dead R Kamaraj Tiruchirapalli, wife Karukuzhali son Tamil Vendhan, Karukuzhali's relative P Sowbhagya and son P Mayuran | बरगी डैम हादसाः मरने वाले में तिरुचिरापल्ली के कामराज, पत्नी करुकुझली और बेटे तमिल वेंधन, करुकुझली की रिश्तेदार पी सौभाग्या और बेटा पी मयूरन?

file photo

Highlightsजबलपुर के बरगी डैम में हुए हादसे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक्शन में आ गए हैं। क्रूज पायलट महेश पटेल, क्रूज हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर प्रभारी बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया है।

Bargi: मध्य प्रदेश के बरगी बांध में क्रूज पलटने से मारे गए नौ लोगों में से तमिलनाडु के पांच पर्यटक थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुए हादसे में मारे गए तीन लोग तिरुचिरापल्ली के मूल निवासी थे और दो तिरुपुर के थे। राज्य के मृतकों की पहचान तिरुचिरापल्ली निवासी आर कामराज (38), उनकी पत्नी करुकुझली (38) और उनके बेटे तमिल वेंधन (चार) के रूप में हुई है। सूत्रों ने बताया कि हादसे में करुकुझली की रिश्तेदार पी सौभाग्या (42) और सौभाग्या का बेटा पी मयूरन (आठ) की भी मौत हो गई। ये दोनों तिरुपुर के रहने वाले थे।

जबलपुर के बरगी डैम में हुए हादसे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने क्रूज पायलट महेश पटेल, क्रूज हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर प्रभारी बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। इसके अलावा उन्होंने होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया है।

रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच कर उन पर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।  गौरतलब है कि इससे पहले शाम को सीएम डॉ. यादव ने जबलपुर में बरगी क्रूज हादसे के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की थी। उस वक्त उन्होंने कहा था कि इस घटना की जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच समिति बनाई जा रही है। यह समिति तीन बिंदुओं पर जांच करेगी।

इन बिंदुओं में पहला बिंदु दुर्घटना के कारणों की शुरुआत से जांच करना, दूसरा बिंदु परिस्थितियों को प्रतिपादित करना, तीसरा बिंदु दुर्घटना के वक्त प्रोटोकॉल का पालन हुआ या नहीं हुआ, शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने नौका पर्यटन, क्रूज पर्यटन, एडवेंचर स्पोर्ट्स सहित सभी तरह की गतिविधियों के लिए एसओपी तैयार करने की भी बात कही थी। 

घटना से पूरा प्रदेश स्तब्ध

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोतवाली से दरहाई स्थित स्व. नीतू सोनी के निवास पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने रियाज हुसैन के घर जाकर उनसे भी मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया था कि इस हादसे में 9 लोगों के शव मिले हैं। 28 लोगों को बचाया जा चुका है।

इस घटना से पूरा प्रदेश स्तब्ध है। उन्होंने यह भी घोषणा की थी कि जिन लोगों ने दूसरों की जान बचाई है उन्हें 51-51 हजार रुपये दिए जाएंगे। प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2-2 लाख आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

मप्र क्रूज हादसा: लापता चार यात्रियों की तलाश के लिए अभियान तेज

मध्यप्रदेश के बरगी बांध में क्रूज के पलटने की घटना के बाद लापता एक व्यक्ति और तीन बच्चों की तलाश के लिए शनिवार को सेना के गोताखोरों और आपदा राहत टीम ने खोज अभियान का दायरा बढ़ा दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, हादसे में नौ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि क्रूज में सवार 41 में से 28 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।

Web Title: Bargi Dam accident 5 tourists Tamil Nadu dead R Kamaraj Tiruchirapalli, wife Karukuzhali son Tamil Vendhan, Karukuzhali's relative P Sowbhagya and son P Mayuran

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे