कौन हैं हुनैन शाह?, 6 गेंद में बनाने थे 5 रन, 20वें ओवर में 3 रन देकर 2 रन से टीम को दिलाई जीत?

इस्लामाबाद यूनाइटेड को पीएसएल 2026 के फाइनल में पहुंचने के लिए 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करना था और 19वें ओवर के अंत तक 181/6 के स्कोर पर पहुंचकर ऐसा लग रहा था कि मैच उनकी मुट्ठी में है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 2, 2026 17:08 IST

Open in App
ठळक मुद्देसिर्फ 3 रन दिए और हैदराबाद किंग्समेन को हार के मुंह से जीत दिलाई।फहीम अशरफ और क्रिस ग्रीन को मुश्किल से ही कोई मौका दिया। शाह को असंभव को संभव कर दिखााया।

इस्लामाबादः पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2026 के दूसरे रोमांचक एलिमिनेटर मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट के एक उभरते सितारे का उदय हुआ। तेज गेंदबाज हुनैन शाह जो पाकिस्तानी स्टार नसीम शाह के भाई हैं।अंतिम ओवर में सिर्फ 5 रन बचाकर हैदराबाद किंग्समेन को इस्लामाबाद यूनाइटेड पर जीत दिलाई। 22 वर्षीय हुनैन शाह ने बेहतरीन यॉर्कर गेंदों की बौछार कर फहीम अशरफ और क्रिस ग्रीन को मुश्किल से ही कोई मौका दिया। उन्होंने उस ओवर में सिर्फ 3 रन दिए और हैदराबाद किंग्समेन को हार के मुंह से जीत दिलाई।

अंतिम 20वां ओवर-

पहला गेंद- 0 रन

दूसरा गेंद- 1 रन

तीसरा गेंद- 0 रन

चौथा गेंद- फहीम अशरफ आउट

पांचवां गेंद- 1 रन

छठा गेंद- 1 रन

इस्लामाबाद यूनाइटेड को पीएसएल 2026 के फाइनल में पहुंचने के लिए 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करना था और 19वें ओवर के अंत तक 181/6 के स्कोर पर पहुंचकर ऐसा लग रहा था कि मैच उनकी मुट्ठी में है। विपक्षी टीम को आखिरी ओवर में सिर्फ 6 रनों की जरूरत थी, ऐसे में शाह को असंभव को संभव कर दिखााया।

22 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अनुभवी पाकिस्तानी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी फहीम अशरफ को भी आउट कर दिया। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत हैदराबाद किंग्समेन ने अपने पहले ही सीजन में पीएसएल फाइनल में जगह पक्की कर ली। हुनैन अब तक 38 टी20, 14 प्रथम श्रेणी और नौ लिस्ट ए मैच खेल चुके हैं, लेकिन उन्हें अभी तक पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है।

हालांकि, उन्होंने पीएसएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है और नौ मैचों में 16 विकेट लेकर टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जो पाकिस्तान के स्टार अंतरराष्ट्रीय तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के बराबर है।

हुनैन के प्रदर्शन को और भी दिलचस्प बात यह बनाती है कि पीएसएल 2026 के लिए हैदराबाद किंग्समैन द्वारा चुने जाने से पहले उन्होंने इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ दो सीजन बिताए थे। पीएसएल 2026 में उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद, हुनैन को जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करते देखना कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी। हुनैन के भाई, नसीम शाह पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं और 20 टेस्ट, 34 वनडे और 37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।

टॅग्स :PSLपाकिस्तान सुपर लीगPakistan Super League

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या